बुधवार, 17 मार्च, 2010 | 11:17 | IST
  RSS | 
Site Image Loading
Image Loading
Image Loading
  Image Loading अन्य फोटो अमेरिका ने कहा है कि इंटनेट कंपनी गूगल और चीन के बीच रस्साकशी के चलते चीन के साथ उसके कूटनीतिक संबंध पर असर नहीं होगा।
गूगल मुद्दे पर चीन से संबंध प्रभावित नहीं होंगे: अमेरिका
वाशिंगटन, एजेंसी
First Published:14-01-10 03:29 PM
Last Updated:14-01-10 03:30 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ:  Image Loadingपढे  Image Loadingलिखे (0)  अ+ अ-

अमेरिका ने कहा है कि इंटनेट कंपनी गूगल और चीन के बीच रस्साकशी के चलते चीन के साथ उसके कूटनीतिक संबंध पर असर नहीं होगा।

सहायक विदेश मंत्री पीजे क्राली ने कहा कि अमेरिका-चीन संबंध की जहां तक बात है यह व्यापक है, गहरा है और यह लगातार विस्तृत हो रहा टिकाउ संबंध है।

क्राली ने कहा कि मैं कहना चाहूंगा कि आपकी एक नामी-गिरामी कंपनी है जिसने साहस किया और एक सवाल उठाया है और इसका चीन के साथ व्यावसायिक संबंध है आप जानते हैं। मैं इस स्थिति विशेष को पहले उठाए गए सवालों और चर्चाओं के संदर्भ में देखता हूं जो चीन की तरक्की और उसके बढ़ते आर्थिक प्रभावों के संबंध में उठ चुके हैं।

हैकरों से परेशानी और चीन की इंटरनेट पर मुक्त संवाद पर अंकुश लगाने की कोशिश का हवाला देते हुए गूगल ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि वह चीन के इंटरनेट सेंसरशिप के साथ सहयोग करना बंद करेगी और चीन में अपना परिचालन बंद करने पर विचार करेगी।

अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने बुधवार को चीन की गूगल पर सेंसरशिप के बारे में गंभीर चिंता जाहिर की थी और चीन से इस बारे में स्पष्टीकरण मांगा था।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ:  Image Loadingपढे  Image Loadingलिखे (0)  अ+ अ- share   स्टोरी का मूल्याकंन
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
sky
धूप
सूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
  : 06:32 AM
  : 18:29 PM
  : 26%
अधिकतम
तापमान
32.5°
.
|
न्यूनतम
तापमान
17.8°