शुक्रवार, 03 सितम्बर, 2010 | 10:52 | IST
  RSS | 
Site Image Loading
Image Loading
Image Loading
  Image Loading अन्य फोटो
संबंधित ख़बरे
मुद्रास्फीति चिंताजनक, दो महीने में कम होगी : मोंटेक
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:17-03-10 07:23 PM
Last Updated:17-03-10 07:34 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ:  Image Loadingपढे  Image Loadingलिखे (0)  अ+ अ-

योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया ने दोहरे अंकों के करीब पहुंच चुकी मुद्रास्फीति को चिंताजनक बताया है पर उम्मीद जाहिर की है कि दो महीने में महंगाई दर कम हो जाएगी।

अहलूवालिया ने बुधवार को कहा छह महीने पहले हम कह रहे थे कि मुद्रास्फीति बढ़ रही है लेकिन यह चिंताजनक दायरे में नहीं है। लेकिन मुद्रास्फीति स्पष्ट रूप से चिंताजनकर दायरे में प्रवेश कर गई है।

अहलूवालिया ने कहा कि कोशिश इसे कम करने की होनी चाहिए। मुझे नहीं लगता कि हमें इस पर बहुत ज्यादा ध्यान देना चाहिए कि मुद्रास्फीति 10 फीसदी से थोड़ी नीचे है या थोड़ी ऊपर।

मुद्रास्फीति के दोहरे अंक के दायरे में प्रवेश करने की संभावना के बारे में अहलूवालिया ने कहा यह 10 फीसदी के करीब आ ही चुकी है।

उन्होंने कहा कि कोई भविष्यवाणी नहीं कर सकता है कि एक महीने बाद क्या होगा, लेकिन एक चीज के बारे में मुझे पता है कि अगले दो महीने में मुझे मुद्रास्फीति में कमी की उम्मीद है और मैं नहीं समझता कि दोहरे अंक के दायरे में यह ज्यादा समय तक रहेगी।

मुख्य तौर पर कुछ खाद्य पदार्थों, ईंधन और विनिर्माण उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी थोकमूल्य आधारित मुद्रास्फीति फरवरी में 16 महीने के उच्चतम स्तर 9.89 फीसदी पर पहुंच गई।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ:  Image Loadingपढे  Image Loadingलिखे (0)  अ+ अ- share   स्टोरी का मूल्याकंन
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
sky
बादल
सूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
  : 5:58 AM
  : 18:43 PM
  : 94%
अधिकतम
तापमान
31.1°
.
|
न्यूनतम
तापमान
25.8°