फोटो गैलरी

Hindi Newsहीरो साइकल्स के सहअध्यक्ष ओम प्रकाश मुंजाल का निधन

हीरो साइकल्स के सह-अध्यक्ष ओम प्रकाश मुंजाल का निधन

साइकिल बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी हीरो साइकल्स लिमिटेड के सह-अध्यक्ष ओम प्रकाश मुंजाल का दिल का दौरा पड़ने से गुरुवार को सुबह लुधियाना में निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे। परिजनों ने कहा कि...

हीरो साइकल्स के सह-अध्यक्ष ओम प्रकाश मुंजाल का निधन
एजेंसीThu, 13 Aug 2015 04:32 PM
ऐप पर पढ़ें

साइकिल बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी हीरो साइकल्स लिमिटेड के सह-अध्यक्ष ओम प्रकाश मुंजाल का दिल का दौरा पड़ने से गुरुवार को सुबह लुधियाना में निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे। परिजनों ने कहा कि उनका निधन डीएमसी हीरो हार्ट सेंटर में हुआ।

उन्हें बेचैनी शिकायत के बाद सोमवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार को उन्हें ब्रेन स्ट्रोक आया और तब से उनकी हालत लगातार गंभीर बनी रही। उनके परिवार में एक पुत्र और चार पुत्रियां हैं। मुंजाल का अंतिम संस्कार शुक्रवार को किया जाएगा। गौरतलब है कि अपने बिगड़ते स्वास्थ्य को देखते हुये उन्होंने 20 जुलाई को अपने पुत्र पंकज मुंजाल को कंपनी की बागडोर सौंप दी थी।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें