फोटो गैलरी

Hindi Newssave internet data using brave browser link bubble

ब्रेव ब्राउजर से करें इंटरनेट डाटा और समय की बचत

ब्रेव ब्राउजर एप के जरिए स्मार्टलिंक का फीचर हासिल किया जा सकता है। इसके जरिए व्हाट्सएप, फेसबुक जैसी एप पर कोई व्यक्ति लिंक भेजता है तो उसे ब्राउजर में जाए बिना खोल सकते हैं। उदाहरण के लिए किसी ने...

ब्रेव ब्राउजर से करें इंटरनेट डाटा और समय की बचत
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 30 Sep 2016 12:19 PM
ऐप पर पढ़ें

ब्रेव ब्राउजर एप के जरिए स्मार्टलिंक का फीचर हासिल किया जा सकता है। इसके जरिए व्हाट्सएप, फेसबुक जैसी एप पर कोई व्यक्ति लिंक भेजता है तो उसे ब्राउजर में जाए बिना खोल सकते हैं। उदाहरण के लिए किसी ने व्हाट्सएप पर लिंक भेजी और यूजर उस लिंक पर क्लिक करेगा तो व्हाट्सएप छोड़े बिना वह लिंक बैकग्राउंड में खुल जाएगी। इसके बाद बैक बटन दबाने पर वह फिर से व्हाट्सएप में पहुंच जाएगा। इससे डाटा और समय की बचत होगी। इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए गूगल प्लेस्टोर से ‘ब्रेव ब्राउजर-लिंक बबल’ (Brave Browser) एप डाउनलोड कर लें। एप डाउनलोड करने के बाद कोई भी लिंक क्लिक करेंगे तो उसे लिंक बबल के साथ खोलने का विकल्प आएगा। पहली बार इस एप के जरिए लिंक खोलने के बाद बाकी सभी लिंक बिना पूछे बैकग्राउंड में खुलने लगेंगी। इस एप को गूगल प्लेस्टोर पर 4.2   रेटिंग दी गई है।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें