फोटो गैलरी

Hindi Newsmukesh ambani tops forbes list of 101 indian billionaires

धनकुबरों के महारथी: देश के 101 अरबपतियों में टॉप पर मुकेश अंबानी

प्रतिष्ठित अमेरिकी पत्रिका फोर्ब्स के एक अरब डॉलर या उससे ज्यादा की संपत्ति वाले धनकुबेरों की सूची में इस साल 101 भारतीयों को शामिल किया गया है। भारतीय अरबपतियों में मुकेश अंबानी शीर्ष पर हैं। भारत...

धनकुबरों के महारथी: देश के 101 अरबपतियों में टॉप पर मुकेश अंबानी
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 22 Mar 2017 11:07 AM
ऐप पर पढ़ें

प्रतिष्ठित अमेरिकी पत्रिका फोर्ब्स के एक अरब डॉलर या उससे ज्यादा की संपत्ति वाले धनकुबेरों की सूची में इस साल 101 भारतीयों को शामिल किया गया है। भारतीय अरबपतियों में मुकेश अंबानी शीर्ष पर हैं। भारत की ओर से इसमें 13 नए चेहरे शामिल हुए हैं। सबसे ज्यादा अरबपतियों के मामले में भारत चौथे स्थान पर है। फोर्ब्स ने एक बयान में कहा कि यह सूची 17 फरवरी 2017 के आंकड़ों के आधार पर तैयार की गई है।

मुकेश अंबानी

रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया 23.2 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ पहले नंबर पर हैं। जबकि वैश्विक स्तर पर उन्हें 33वां स्थान मिला है। उनकी दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो द्वारा शुल्क की घोषणा के बाद मूल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में तेज उछाल से भी उनकी संपत्तिमें इजाफा हुआ है।

लक्ष्मी मित्तल

भारतीय मूल के उद्योगपति और दुनिया में स्टील किंग नाम से मशहूर मित्तल देश में दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं। उनकी संपत्ति 16.4 अरब डॉलर है। वह वैश्विक सूची में 56वें स्थान पर हैं। वह अर्सेलर मित्तल के प्रमुख हैं।

अजीम प्रेमजी

आईटी कंपनी विप्रो के संस्थापक हैं। प्रेमजी 14.9 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ भारत के तीसरे सबसे बड़े अमीर हैं। वह वैश्विक सूची में 72वें स्थान पर हैं।

शिव नाडर

एचसीएल के संस्थापक हैं। नाडर 12.3 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ भारत में पांचवें स्थान पर हैं।

दिलीप शांघवी

वह दवा कंपनी सनफार्मा के संस्थापक हैं। शांघवी 13.7 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ भारतीय अमीरों में चौथे स्थान पर हैं। वह वैश्विक सूची में 84वें स्थान पर हैं।

खुद के दम पर धनवान

फोर्ब्स ने बयान में कहा है कि कुल 2,043 अरबपतियों में 1,371 ने अपनी संपत्ति खुद बनाई है। जबकि 238 को यह विरासत में मिली है और 434 को कुछ संपत्ति विरासत में मिली थी जिसे उन्होंने और बढ़ाया है।

एशिया धनकुबेरों में आगे

फोर्ब्स की सूची के मुताबिक क्षेत्रवार सबसे ज्यादा 720 धनकुबेर एशिया प्रशांत क्षेत्र में हैं। इसके बाद अमेरिका और यूरोप का स्थान है जहां क्रमश: 565 और 530 अरबपति हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें