फोटो गैलरी

Hindi Newsलेनेवो वाइब के 5 नोट में कर पाएंगे एचडी वॉयस कॉल

लेनेवो वाइब के 5 नोट में कर पाएंगे एचडी वॉयस कॉल

लेनेवो वाइब के 5 नोट स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वाले यूजर के लिए खुशखबरी है। ‘के 5 नोट’ यूजर अब अपने फोन से एचडी वॉयस कॉल कर पाएंगे। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के लिए 4जी वॉयस ओवर एलटीई सपोर्ट...

लेनेवो वाइब के 5 नोट में कर पाएंगे एचडी वॉयस कॉल
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 13 Oct 2016 12:21 PM
ऐप पर पढ़ें

लेनेवो वाइब के 5 नोट स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वाले यूजर के लिए खुशखबरी है। ‘के 5 नोट’ यूजर अब अपने फोन से एचडी वॉयस कॉल कर पाएंगे। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के लिए 4जी वॉयस ओवर एलटीई सपोर्ट जारी किया है। यूजर अपने फोन की सेटिंग में जाकर इसे अपडेट कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले फोन की ‘सेटिंग्स’ में जाएं। इसके बाद ‘अबाउट फोन’ का विकल्प मिलेगा। यहां ‘सिस्टम अपडेट’ के विकल्प पर क्लिक कर दें। नए अपडेट के बाद सॉफ्टवेयर वर्जन एस312 हो जाएगा। लेनेवो के इस फोन में 5.5 इंच का डिसप्ले, 32 जीबी स्टोरेज, 3 जीबी रैम और 1.8 गीगाहट्र्ज का कैमरा दिया गया है। इस फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 3500 एमएएच की बैटरी दी गई है।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें