फोटो गैलरी

Hindi Newsindia become the worlds third largest economy after 2030

2030 के बाद दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था होगा भारत: रिपोर्ट

भारत 2030 के बाद दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है। एक नए अध्ययन के अनुसार भारत के आगे बढ़ने से फ्रांस और इटली को विशिष्ट जी-8 समूह से बाहर किया जा सकता है, या फिर इसके सदस्यों की...

2030 के बाद दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था होगा भारत: रिपोर्ट
एजेंसीSun, 27 Dec 2015 05:28 PM
ऐप पर पढ़ें

भारत 2030 के बाद दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है। एक नए अध्ययन के अनुसार भारत के आगे बढ़ने से फ्रांस और इटली को विशिष्ट जी-8 समूह से बाहर किया जा सकता है, या फिर इसके सदस्यों की संख्या बढ़ाकर 10 की जा सकती है। यहीं नहीं भारत और ब्राजील को शामिल किया जा सकता है।

ब्रिटेन के आर्थिक शोध संस्थान सेंटर फॉर इकनोमिक्स बिजनेस एंड रिसर्च (सीईबीआर) की रिपोर्ट के मुताबिक 2029 में अमेरिका को पछाड़कर चीन सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। अमेरिका दूसरे स्थान पर पहुंच जाएगा, जबकि भारत तीसरे स्थान पर होगा।

साल 2030 में भारत का अनुमानित सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 10,133 अरब डॉलर होगा। अमेरिका का जीडीपी 32,996 अरब डॉलर और चीन का 34,338 अरब डॉलर होगा। हालांकि, 2019 में भारत राष्ट्रमंडल में सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा। यह उस समय ब्रिटेन को पीछे छोड़ेगा।

रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत अंतत: चीन का पीछा करेगा और 2050 के बाद यह चीन को भी पीछे छोड़ देगा। शीर्ष पांच देशों की सूची में ब्रिटेन चौथे और ब्राजील पांचवें स्थान पर होगा।

रिपोर्ट कहती है कि यूरोप की तीसरी और चौथी अर्थव्यवस्थाओं को अगले 15 साल में भारत और ब्राजील पीछे छोड़ेंगे और जी-8 में उनका स्थान लेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें