फोटो गैलरी

Hindi Newsफेसबुक लाइक बटन से जाहिर होंगी छह भावनाएं

फेसबुक 'लाइक बटन' से जाहिर होंगी छह भावनाएं

फेसबुक ने अपने लाइक बटन के साथ भावनाएं व्यक्त करने के छह और नए तरीके जोड़े हैं। उपयोक्ता अब लाइक के अलावा नई प्रतिक्रियायें जैसे प्रेम, हास्य, खुशी, सदमा, दुख और गुस्सा जाहिर कर सकेंगे। लाइक बटन को...

फेसबुक 'लाइक बटन' से जाहिर होंगी छह भावनाएं
एजेंसीFri, 09 Oct 2015 04:35 PM
ऐप पर पढ़ें

फेसबुक ने अपने लाइक बटन के साथ भावनाएं व्यक्त करने के छह और नए तरीके जोड़े हैं। उपयोक्ता अब लाइक के अलावा नई प्रतिक्रियायें जैसे प्रेम, हास्य, खुशी, सदमा, दुख और गुस्सा जाहिर कर सकेंगे। लाइक बटन को ज्यादा देर दबाने या उसके ईद-गिर्द रहने से भावनाएं जताने के नए तरीकों का चुनाव किया जा सकता है। इस तरह से स्टेटस पर लाइक, प्रेम या गुस्से का इजहार दर्ज हो पाएगा।

फेसबुक फिलहाल आयरलैंड और स्पेन में ही इसे पेश कर रही है। दुनियाभर में जल्द ही इस नई सुविधा को पेश किया जाएगा। फेसबुक के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी मार्क जुकरबर्ग ने एक नए पोस्ट में वीडियो के साथ खुलासा करते हुए कहा नई प्रतिक्रियाओं से मिलिए। इसमें हाहा, येय (मजा आ गया), वाउ (वाह), सैड (दुखी), एंग्री (गुस्सा) के साथ-साथ लाइक और लव जैसे विकल्प उपलब्ध होंगे।

उन्होंने कहा कि लाइक बटन लंबे समय से फेसबुक का अंग रहा है। हर रोज अरबों लाइक का उपयोग किया जाता है और किसी पोस्ट को लाइक करने का अर्थ है, आपने अपनी भावना इसके प्रति व्यक्त की। काफी साल से लोग हमसे डिस्लाइक (नापसंद) बटन की सुविधा जोड़ने के लिए कह रहे हैं।

हर क्षण अच्छा नहीं होता और कभी-कभी आप संवेदना व्यक्त करना चाहते हैं। ये आपके लिए महत्वपूर्ण क्षण होते हैं, जब आप कहीं अधिक भावनाएं व्यक्त करना चाहते हैं और लाइक आपकी भावना को व्यक्त करने का सबसे अच्छा तरीका नहीं हो सकता। हालांकि, डिस्लाइक बटन अभी तैयार नहीं है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें