फोटो गैलरी

Hindi Newscyrus pallonji mistry to questioning tata group decision to remove him from chairman post

TATA Group के चेयरमैन पद से हटाए गए सायरस मिस्‍त्री देंगे फैसले को चुनौती

Tata Group के पूर्व चेयरमैन सायरस पलोनजी मिस्त्री खुद को हटाए जाने के फैसले खिलाफ कोर्ट में जा सकते हैं। सोमवार को टाटा ग्रुप ने मिस्त्री को हटाते हुए उनकी जगह रतन टाटा को अंतिम चेयरमैन नियुक्त किया...

TATA Group के चेयरमैन पद से हटाए गए सायरस मिस्‍त्री देंगे फैसले को चुनौती
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 25 Oct 2016 09:08 AM
ऐप पर पढ़ें

Tata Group के पूर्व चेयरमैन सायरस पलोनजी मिस्त्री खुद को हटाए जाने के फैसले खिलाफ कोर्ट में जा सकते हैं। सोमवार को टाटा ग्रुप ने मिस्त्री को हटाते हुए उनकी जगह रतन टाटा को अंतिम चेयरमैन नियुक्त किया है। मिस्त्री को हटाने के बाद टाटा ग्रुप के सबसे बड़े हिस्‍सेदार शापूरजी और पालोनजी ग्रुप ने इस फैसले को अवैध बताया था और इसे कानूनी चुनौती देने की बात कही थी। मिस्त्री निर्माण क्षेत्र के दिग्गज पालोनजी मिस्त्री के छोटे पुत्र हैं, जिनका परिवार टाटा समूह की सर्वाधिक 18.8 फीसदी हिस्सेदारी रखने वाला परिवार है। 

मीडिया में आई रिपोर्ट्स के अनुसार टाटा ग्रुप ने भी मिस्त्री के हटाए जाने के बाद किसी भी कानूनी पचड़ों से बचने के लिए हरीश साल्वे और अभिषेक मनु सिंघवी से संपर्क किया है। 
सोमवार को मिस्त्री की जगह रतन टाटा को चार महीने के लिए अंतरिम चेयरमैन नियुक्‍त किया गया है और नए चेयरमैन की तलाश के लिए एक कमिटी का गठन किया गया है। कमिटी में रतन टाटा के अलावा, टीवीएस समूह के प्रमुख वेणु श्रीनिवासन, बेन कैपिटल प्राइवेट इक्विटी के प्रबंध निदेशक अमित चंद्रा, अमेरिका में भारत के पूर्व राजदूत रोनेन सेन और वार्बिक मैन्यूफैक्चरिंग ग्रुप के संस्थापक एवं चेयमैन लार्ड कुमार भट्टाचार्य को रखा गया है। भट्टाचार्य को छोड़कर चयन समिति के बाकी सभी सदस्य कंपनी के निदेशक मंडल के भी सदस्य हैं।

आपको बता दें कि मिस्त्री ने चार साल पहले इस विशाल कंपनी समूह के मुखिया का पद रतन टाटा से ही संभाला था। टाटा समूह नमक से लेकर सॉफ्टवेयर और इस्पात से लेकर वाहन विनिर्माण के क्षेत्र में काम करता है। देश-विदेश में फैले इस समूह का एकीकृत कारोबार 100 अरब डॉलर सालाना से ज्यादा है। मिस्त्री को वर्ष 2011 में कंपनी में चेयरमैन रतन टाटा का उत्तराधिकारी चुना गया था और उन्हें पहले डिप्टी चेयरमैन बनाया गया। टाटा संस के चेयरमैन पर दर मिस्त्री का चुनाव पांच सदस्यीय एक समिति ने किया था। मिस्त्री ने रतन टाटा के 75 वर्ष की आयु पूरी करने पर उनकी सेवानिवृत्त के बाद 29 दिसंबर 2012 को चेयरमैन का पद भार संभाला था। मिस्त्री वर्ष 2006 से कंपनी के निदेशक मंडल में शामिल रहे हैं।

जानिए साइरस मिस्त्री और रतन टाटा के बारे में...

साइरस पलोनजी मिस्त्री

जन्म : 4 जुलाई 1968

पिता : पालोनजी मिस्त्री

माता : पैट्सी पेरिन दुबाश

शिक्षा : मुंबई में कैथेड्रल एवं एंड जॉन कॉनन स्कूल में अध्ययन किया। उन्होंने सिविल इंजीनियरिंग में बीएस के साथ इंपीरियल कॉलेज, लंदन से स्नातक की उपाधि और लंदन बिजनेस स्कूल से प्रबंधन में मास्टर डिग्री हासिल की।

टाटा समूह : साइरस 2006 से ही टाटा समूह से जुड़े हैं। 28 दिसंबर 2012 को टाटा समूह के छठे चेयरमैन बने। मिस्त्री शापूरजी पालोनजी एंड कंपनी के प्रबंध निदेशक भी हैं।

रतन नवल टाटा

जन्म : 28 दिसम्बर 1937, मुंबई

पिता : नवल टाटा

माता : सूनू टाटा

शिक्षा : कॉर्नेल विद्यालय और हार्वर्ड विश्वविद्यालय

टाटा समूह : 1961 से 2012 तक टाटा समूह में सक्रिय रहे। 1991 से 2012 तक टाटा समूह के चेयरमैन रहे। वर्ष 1981 में, रतन टाटा इंडस्ट्री्ज और समूह की अन्य होल्डिंग कंपनियों के अध्यक्ष बनाए गए।

1991 में उन्होंने जेआरडी से ग्रुप चेयर मैन का कार्य भार संभाला.

‌पुरस्कार : 2000 में पद्म भूषण, 2008 में पद्म विभूषण

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें