फोटो गैलरी

Hindi Newsapproval given to rbi to print rs 10 plastic notes

RBI जल्द जारी करेगा 10 का प्लास्टिक नोट, ऐसे होगा पुराने नोट से अलग

...

एजेंसीFri, 17 Mar 2017 09:22 PM

वित्त मंत्रालय जल्द ही देश में पांच स्थानों से प्लास्टिक के नोटों को परीक्षण के आधार पर प्रचलन में लायेगा। वित्त राज्य मंत्री अजुर्न राम मेघवाल ने शुक्रवार को लोकसभा में एक सवाल के जवाब में यह जानकारी दी। 

हालांकि मेघवाल ने उन पांच स्थानों का खुलासा नहीं किया, जहां से प्लास्टिक के नोट का फील्ड ट्रायल शुर किया जाना है। उन्होंने बताया कि सरकार ने इस आशय के फैसले को मंजूरी दे दी है। अभी ट्रायल का समय तय किया जाना बाकी है। इसके तहत पहले चरण में दस रुपये के प्लास्टिक के नोट चलाए जाएंगे। इन नोटों की उपलब्धता और छपाई के बारे में भारतीय रिजर्व बैंक को सूचित कर दिया गया है। 

इनकी उपयोगिता के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में मेघवाल ने कहा कि रिजर्व बैंक ने बैंक नोटों के विश्वव्यापी प्रचलन की विधियों के अध्ययन के आधार पर दीर्घकाल तक चलन में रहने के कारण प्लास्टिक के नोट को बेहतर विकल्प माना है। इसके अलावा मौजूदा प्रचलन में जारी नोटों को नए सिरे से ठीकठाक करना और प्रकाशन में फाइबर मिश्रण के विकल्प पर भी विचार किया जा रहा है। 

सबसे पहले सरकार ने फरवरी 2014 में 10 रुपए मूल्‍य के प्‍लास्टिक नोट को फील्‍ड ट्रायल के लिए मंजूरी दी थी। इसके बाद सरकार ने फरवरी 2014 में संसद को सूचित किया था कि प्रायोगिक आधार पर अलग-अलग पांच शहरों में 10 रुपए के एक अरब प्लास्टिक नोट जारी किए जाएंगे। इन शहरों में कोच्चि, जयपुर, शिमला तथा भुवनेश्वर शामिल किए गए थे।

कभी ऐसे दिखते थे 20-50 Rs के नोट, पढ़ें 4 बार बदले गए नोटों का इतिहास

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें नया नोट इस तरह अलग होगा पुराने नोट से-

RBI जल्द जारी करेगा 10 का प्लास्टिक नोट, ऐसे होगा पुराने नोट से अलग1 / 2

RBI जल्द जारी करेगा 10 का प्लास्टिक नोट, ऐसे होगा पुराने नोट से अलग

फिलहाल ब्रिटेन 10 का प्लास्टिक का नोट चलन में है

इस तरह अलग होगा पुराने नोट से- 
1- कॉटन सब्‍सट्रैट बैंक नोट्स की तुलना में प्‍लास्टिक नोट्स का जीवन काल अधिक लंबा होता है।

2- 10 रुपये की नई करेंसी में महात्मा गांधी सीरीज-2005 की डिजाइन पर आधारित रहेगी। इस करेंसी में दोनों नंबर पैनल में इनसेट टेलर 'L' छपा होगा।

3- विश्व में फिवहाल 30 देशों में प्लास्टिक करंसी का संचालन हो रहा है। इन देशों में ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर, इंडोनेशिया और कनाडा भी शामिल हैं।

4- हार्पर एडम्स विवि के प्रोफेसर फ्रैंक व्रिस्कूप के मुतबिक कागज के नोटों की अपेक्षा प्लास्टिक के नोटों में बैक्टीरिया कम पनपते हैं। 

5- प्लास्टिक नोट पर्यावरण के लिहाज से कागज के नोटों से ज्यादा फायदेमंद होते हैं।

6- प्लास्टिक के नोटों को री-साइकिल करके उनसे दूसरे प्रोडक्ट बनाए जा सकते हैं। लेकिन कागज के नोटों के पुराने होने पर जलाना पड़ता था। जिससे प्रदूषण काफी फैलता था।

RBI जल्द जारी करेगा 10 का प्लास्टिक नोट, ऐसे होगा पुराने नोट से अलग2 / 2

RBI जल्द जारी करेगा 10 का प्लास्टिक नोट, ऐसे होगा पुराने नोट से अलग