फोटो गैलरी

Hindi Newsजगुआर लैंड रोवर ने उतारी नई एसयूवी डिस्कवर स्पोर्ट, जानें क्या है खास

जगुआर लैंड रोवर ने उतारी नई एसयूवी डिस्कवर स्पोर्ट, जानें क्या है खास

वाहन बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी टाटा मोटर्स की लक्जरी कार जगुआर लैंड रोवर इंडिया ने अपने डिस्कवरी सेगमेंट की पहली प्रीमियम स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन (एसयूवी) डिस्कवर स्पोर्ट पेश किया, जिसकी...

जगुआर लैंड रोवर ने उतारी नई एसयूवी डिस्कवर स्पोर्ट, जानें क्या है खास
एजेंसीThu, 03 Sep 2015 12:27 PM
ऐप पर पढ़ें

वाहन बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी टाटा मोटर्स की लक्जरी कार जगुआर लैंड रोवर इंडिया ने अपने डिस्कवरी सेगमेंट की पहली प्रीमियम स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन (एसयूवी) डिस्कवर स्पोर्ट पेश किया, जिसकी मुंबई में एक्स शोरूम कीमत 46.10 लाख रुपए सें शुरू होती है। photo1 photo2

ये है खास
कंपनी के अध्यक्ष रोहित सूरी ने इसे पेश करते हुए डिस्कवर स्पोर्ट की खास बातें बताईं:
- एसयूवी में 2200 सीसी (2.2 लीटर) चार सिलेंडर टबरेचार्ज्ड डीजल इंजन है।
- चार वेरियेंट में पेश डिस्कवर स्पोर्ट सात अलग-अलग रंगों में उपलब्ध होगा।
- इसमें नौ ऑटोमेटिक गियर है।
- इस पर तीन साल के सर्विस पैक के साथ तीन साल की या एक लाख किलोमीटर तक पर वॉरंटी उपलब्ध होगी।
-पांच सीटर टीडी4 डीजल एस की मुंबई में एक्स शोरूम कीमत 46.10 लाख रुपए, टीडी4 डीजल एसई की 51.01 लाख से 52.50 लाख रुपए, टीडी4 डीजल एचएसई की 53.34 लाख से 54.83 लाख रुपए, एसीडी4 डीजल एचएसई लग्जरी की कीमत 60.70 लाख से 62.18 लाख रुपए है। photo3 photo4

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें