फोटो गैलरी

Hindi Newsलैंड रोवर आज भारत में लॉन्च करेगा नई एसयूवी डिस्कवरी स्पोर्ट

लैंड रोवर आज भारत में लॉन्च करेगा नई एसयूवी 'डिस्कवरी स्पोर्ट'

टाटा मोटर्स की मालिकाना हक वाली लग्जरी कार निर्माता कंपनी लैंड रोवर अपनी नई प्रीमियम एसयूवी डिस्कवरी स्पोर्ट आज (2 सितम्बर) लॉन्च करेगी। कार की बुकिंग अगस्त में ही शुरू कर दी गई थी। जगुआर लैंड...

लैंड रोवर आज भारत में लॉन्च करेगा नई एसयूवी 'डिस्कवरी स्पोर्ट'
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 03 Sep 2015 01:21 PM
ऐप पर पढ़ें

टाटा मोटर्स की मालिकाना हक वाली लग्जरी कार निर्माता कंपनी लैंड रोवर अपनी नई प्रीमियम एसयूवी डिस्कवरी स्पोर्ट आज (2 सितम्बर) लॉन्च करेगी। कार की बुकिंग अगस्त में ही शुरू कर दी गई थी।

जगुआर लैंड रोवर इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष रोहित सूरी ने बताया था कि सितंबर में नए डिस्कवरी स्पोर्ट की पेशकश भारत में लैंड रोवर के उत्पादों के विस्तार की दिशा में उल्लेखनीय मुकाम होगा। नई डिस्कवरी स्पोर्ट मंहगी एसयूवी है जो विशेष तौर पर रोमांच की चाह रखने वाले की जरूरत को ध्यान मे रखते हुए डिजाइन की गई है ताकि वे परिवार और दोस्तों के साथ बाहर निकलकर प्रकृति का आनंद उठा सकें।

कंपनी ने कहा कि भारत में लैंड रोवर की गाड़ियों में रेंज रोवर (कीमत की शुरुआत 1.83 करोड़ रुपए से) रेंज रोवर स्पोर्ट (1.16 करोड़ रुपए से शुरू), डिस्कवरी-4 (1.11 करोड़ रुपए से शुरू) और स्थानीय तौर पर विनिर्मित रेंज रोवर इवोक (48.73 लाख रुपए से शुरू) शामिल हैं। ए कीमतें मुंबई शोरूम की हैं जिसमें चुंगी शामिल नहीं है।

ये हैं फीचर्स
लैंड रोवर की डिस्कवरी मॉडल सीरीज में डिस्कवरी स्पोर्ट नई एंट्री होगी।
इस प्रीमियम एसयूवी में 9 स्पीड का ऑटोमैटिक गियर सिस्टम, पार्क एस्सिट, टैरेन रिस्पोंस और 5+2 के सीटिंग अरेंजमेंट के अलावा कई शानदार फीचर्स होंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें