फोटो गैलरी

Hindi News201617 budget cheap and expensive

आम बजट 2016: जानें क्या हुआ महंगा, क्या सस्ता

बजट 2016-17 में कर ढांचे में कई तरह के बदलावों से कारें, सिगरेट, ब्रांडेड कपड़े और विमान यात्रा महंगी हो गए हैं। वहीं फुटवियर, सौर लैंप और राउटर सस्ते होंगे। कृषि कल्याण के लिए अतिरिक्त शुल्क और...

आम बजट 2016: जानें क्या हुआ महंगा, क्या सस्ता
एजेंसीMon, 29 Feb 2016 06:43 PM
ऐप पर पढ़ें

बजट 2016-17 में कर ढांचे में कई तरह के बदलावों से कारें, सिगरेट, ब्रांडेड कपड़े और विमान यात्रा महंगी हो गए हैं। वहीं फुटवियर, सौर लैंप और राउटर सस्ते होंगे।

कृषि कल्याण के लिए अतिरिक्त शुल्क और सभी तरह की सेवाओं पर बुनियादी ढांचा उपकर से होटल आदि में खाना और बिलों का भुगतान महंगा हो जाएगा। अपने पूर्ववर्तियों की राह पर चलते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने तंबाकू उत्पादों पर उत्पाद शुल्क की दर को बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया है।

बजट से महंगे होने वाले उत्पाद हैं: कारें, सिगरेट, सिगार, तंबाकू, पेपर में लिपटी बीड़ी और गुटखा, सभी प्रकार की सेवाएं मसलन बिलों का भुगतान, होटल में खाना और हवाई यात्रा। रेडिमेड गारमेंट अैर 1,000 रुपये से अधिक के ब्रांडेड परिधान।

सोना और चांदी के (जड़ाउ गहनों को छोड़कर) आभूषण, मिनरल वॉटर सहित पानी, चीनी या मीठी सामग्री वाला एरेटेड वॉटर, दो लाख रुपये से अधिक की नकद वस्तुएं और सेवाएं, एल्युमीनियम फायल।

जानिए क्या हुआ महंगा और क्या हुआ सस्ता:

क्या होगा महंगाः

1. छोटी-बड़ी सभी कारें महंगी
2. सोना, हीरे के गहने महंगे हुए
3. सिगरेट और सिगार भी महंगा हुआ
4. बीड़ी छोड़ सभी तरह के तम्बाकू उत्पाद मंहगे
5. कोयला भी महंगा हुआ
6. एसयूवी पर 4 प्रतिशत सरचार्ज
7. ब्रांडेड कपड़े महंगे
8. रेडिमेड कपड़े महंगे
9. मोबाइल बिल महंगा
10. होटल में खाना महंगा
11. बीमा पॉलिसी महंगी हुई
12. हवाई सफर महंगा हुआ
13. रेल टिकट महंगा हुआ
14. सिनेमा और कंबल महंगा हुआ
15. ब्यूटी पार्लर का बिल बढ़ेगा
 16.प्लास्टिक बैग
17. आयातित नकली (इमिटेशन) आभूषण, औद्योगिक सौर वॉटर हीटर, कानूनी सेवाएं।
18.लॉटरी टिकट
19.बसों को किराए पर लेना, पैकर्स और मूवर्स की सेवाएं
20.ई- रीडिंग उपकरण
21.वॉयस ओवर इंटरनेट प्रोटोकाल के उपकरण, आयातित गोल्फ कार

क्या होगा सस्ता

बजट से ये उत्पाद सस्ते होंगे :
1.फुटवियर
2.सौर लैंप
3.राउटर, ब्रॉडबैंड मॉडम और सेटटॉप बाक्स, डिजिटल वीडियो रिकार्डर और सीसीटीवी कैमरा।
4.हाइब्रिड इलेक्ट्रिक वाहन,
5.स्टरलाइज्ड डायलाइजर
6.60 वर्ग मीटर से कारपेट क्षेत्र से कम के कम कीमत के मकान, प्रदर्शन के लिए लोक कलाकारों की सेवाएं, रेफ्रिजरेटेड कंटेनर
7.पेंशन योजनाएं
8.माइक्रोवेव अवन
9.सैनिटरी पैड
10. ब्रेल पेपर

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें