फोटो गैलरी

Hindi News these people hold tata group chairman post after cyrus mistry

सायरस मिस्त्री की जगह ये संभाल सकते हैं चेयरमैन का पद

सायरस मिस्‍त्री को टाटा ग्रुप के चेयरमैन पद से हटाए जाने के बाद रतन टाटा ने दोबारा से पदभार संभाल लिया है। वह चार महीने तक इस पद पर बने रहेंगे और इस बीच पांच सदस्यों वाली एक समिति टाटा संस ने लिए...

सायरस मिस्त्री की जगह ये संभाल सकते हैं चेयरमैन का पद
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 26 Oct 2016 11:59 AM
ऐप पर पढ़ें

सायरस मिस्‍त्री को टाटा ग्रुप के चेयरमैन पद से हटाए जाने के बाद रतन टाटा ने दोबारा से पदभार संभाल लिया है। वह चार महीने तक इस पद पर बने रहेंगे और इस बीच पांच सदस्यों वाली एक समिति टाटा संस ने लिए नए चेयरमैन की खोज करेंगे। टाटा ग्रुप के चेयरमैन पद के लिए चार लोग दौड़ में है जो ये जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। ये सभी रतन टाटा के बेहद करीबी माने जा रहे हैं। अभी इनके पास क्या है जिम्मेदारी जानने के लिए पढ़ें ये खबर.. 

TATA समूह विवाद से कंपनी के शेयरों में गिरावट, सेंसेक्स 88 अंक टूटा

नोशीर सूनावाला

एक अंग्रेस अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, नोशीर सूनावाला टाटा ग्रुप के चेयरमैन पद की दौड़ में है और वह इससे पहले टाटा संस में वाइस चेयरमैन रह चुके हैं। वह सूनावाला लिस्टेड टाटा इंवेस्टमेंट कॉर्पोरेशन के चेयरमैन भी थे। साल 2010 में वह पद से हटे तक वह 75 वर्ष के थे। सूनावाला ने ICICI बैंक छोड़कर टाटा ग्रुप ज्वाइन किया था। उन्हें वित्त मामलों को विशेष जानकार माना जाता है। साल 1982 में वह फाइनेंस डायरेक्टर बन गए। सूनावाला टाटा ग्रुप के कई ट्रस्टों में ट्रस्टी भी हैं।

TATA ग्रुप ने मिस्त्री के हटाये जाने पर कोर्ट में दाखिल की कैविएट


आर के कृष्ण कुमार 
टाटा संस के पूर्व निदेशक कृष्ण कुमार भी टाटा ग्रुप के चेयरमैन पद की दौड़ में शामिल है। वह अभी टाटा ग्रुप की कंसल्टंसी फर्म में आरएनटी असोसिएट्स का हिस्सा हैं। साल 2000 में कृष्ण कुमार ने टेटली के अधिग्रहण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इस डील के बाद टाटा ने इंटरनेशनल मार्केट में कदम रखा था और ग्लोबल बेवरेजेज की दुनिया में टाटा दूसरे नंबर पर पहुंचा दिया।

 

आर वेंकटरमणन
रामचंद्रण वेंकटरमण के पास टाटा ट्रस्ट्स के मैनेजमेंट और निगरानी का जिम्मा है। इस साथ वह टाटा के सभी नौ ट्रस्टों के ट्रस्टी भी हैं। रतन टाटा जब टाटा संस के चेयमैन हुआ करते थे तो वेंकटरमणन उनके एग्जिक्युटिव असिस्टेंट रहे। वेंकटरमणन अभी टाटा संस के साथ बनाए गए जेवी एयर एशिया इंडिया के बोर्ड में हैं। 

जिया मोदी 
जिया मोदी विलय और अधिग्रहण से जुड़े कानूनी मसलों की विशेषज्ञ हैं। वह टाटा ग्रुप की सलाहकार भी रही हैं। वह टाटा की कई बड़ी डील्स में शामिल रही हैं, जिसमें टाटा टेलिसर्विसेज-एनटीटी डोकोमो, टाटा स्टील-कोरस और टाटा मोटर्स-जगुआर लैंड रोवर डील्स शामिल हैं। 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें