फोटो गैलरी

Hindi Newsये है दुनिया के 5 सबसे महंगे स्मार्टफोन, करोड़ो में है कीमत

ये है दुनिया के 5 सबसे महंगे स्मार्टफोन, करोड़ो में है कीमत

देश में जहां आजकल सबसे सस्ते स्मार्टफोन को लॉन्च करने के होड़ लगी है, वहीं दुनिया में कई ऐसे स्मार्टफोन भी है जिनकी कीमत करोड़ों में है। सबसे अहम बात यह है की यह करोड़ों की कीमत वाले फोन किसी म्यूसियम...

ये है दुनिया के 5 सबसे महंगे स्मार्टफोन, करोड़ो में है कीमत
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 19 Jun 2016 12:17 PM
ऐप पर पढ़ें

देश में जहां आजकल सबसे सस्ते स्मार्टफोन को लॉन्च करने के होड़ लगी है, वहीं दुनिया में कई ऐसे स्मार्टफोन भी है जिनकी कीमत करोड़ों में है। सबसे अहम बात यह है की यह करोड़ों की कीमत वाले फोन किसी म्यूसियम में नहीं बल्कि लोगों द्वारा इससे इस्तेमाल किया जा रहा है। 

1. डायमंड रोज़ आई फोन 4 
एप्पल के इस स्मार्टफोन में 100 कैरेट के 500 हीरे लगे हैं। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसके सेंटर बटन पर 7.4 कैरेट का गुलाबी डायमंड लो जड़ा गया है जो इसकी खूबसरती और कीमत को बढ़ा रही है। इस स्मार्टफोन की कीमत 8 मिलियन डॉलर (53.6 करोड़ रुपए) है। 

 

2. सुप्रीम गोल्डस्ट्राइक आई फोन 
यह स्मार्टफोन दुनिया को दूसरा सबसे महंगा स्मार्टफोन माना गया है। इसकी कीमत 3.2 मिलियन डॉलर (21.4 करोड़ रुपए) है। इस स्मार्टफोन की बॉडी 271 ग्राम 22 कैरेट सोने से बनी है। इसमें कुल 53 डायमंड लगें है, जिसके सेंटर बटन पर 7.1 कैरेट का डायमंड लगा है। 

 

3. आई फोन 3जी किंग बटन 
इस स्मार्टफोन में 138 डायमंड जड़े है जिसकी वजह से इसकी कीमत 2.4 मिलियन डॉलर (16 करोड़ रुपए) तक पहुंच जाती है। 6.6 कैरेट का डिमांड इसकी सेंटर बटन पर लगा है जो इसकी खूबसूरती को बेहद आकर्षक बनाता है। 

4. गोल्डविष ले मिलियन 
1.3 मिलियन डॉलर (8.7 करोड़ रुपए) की कीमत वाला यह स्मार्टफोन दुनिया का चौथा सबसे महंगा स्मार्टफोन है। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसपर 120 कैरेट का डायमंड लगा होना है। इसकी बॉडी 18 कैरेट के वाईट गोल्ड से बनी है। ये स्मार्टफोन गिनीज़ वर्ल्ड रेकॉर्ड में भी दर्ज है। 

 

5. डायमंड​ क्रिप्टो स्मार्टफोन 
ये दुनियां का पांचवा सबसे महंगा स्मार्टफोन है। विंडो सीई तकनीक पर आधारित इसका डिज़ाइन पीटर एलोयसन ने किया है। इस स्मार्टफोन 50 डायमंड लगें है जिसमे 10 रेयर है। इस स्मार्टफोन को पुलिस सुरक्षा भी मिली हुई है। इसकी कीमत करीब 9 करोड़ रुपए है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें