फोटो गैलरी

Hindi Newsबोकारो में ईएसआई का अस्पताल खुलेगा

बोकारो में ईएसआई का अस्पताल खुलेगा

झारखंड में कर्मचारी राज्य बीमा निगम का 100 बेड का चौथा अस्पताल बोकारो में खुलेगा। इसके लिए जमीन चिह्नित करने का प्रस्ताव राज्य सरकार को दिया गया है। देवघर के करौं में प्रस्तावित 100 बेड के अस्पताल...

बोकारो में ईएसआई का अस्पताल खुलेगा
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 08 Feb 2017 12:00 AM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड में कर्मचारी राज्य बीमा निगम का 100 बेड का चौथा अस्पताल बोकारो में खुलेगा। इसके लिए जमीन चिह्नित करने का प्रस्ताव राज्य सरकार को दिया गया है। देवघर के करौं में प्रस्तावित 100 बेड के अस्पताल का निर्माण मार्च तक शुरू कर दिया जाएगा। ईएसआई का विस्तार पूरे राज्य में किया जाएगा। इसके तहत 15 नई डिस्पेंसरी खोली जाएंगी। ईएसआई के महानिदेशक दीपक कुमार ने मंगलवार को हिन्दुस्तान को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि सरकार अधिक से अधिक कर्मचारियों को बीमा योजना से जोड़ना चाह रही है। इसके लिए सभी राज्य सरकारों को कॉरपोरेशन बनाने का सुझाव दिया गया है। नामकुम और आदित्यपुर में संचालित अस्पताल को 100-100 बेड में अपग्रेड किया गया है। भवन बनाने का काम जल्द शुरू हो जाएगा। देवघर में तीसरे अस्पताल की मंजूरी पहले दी जा चुकी है। चौथा अस्पताल बोकारो में खुलेगा।

वैसे डिस्पेंसरी, जिनमें डॉक्टर नहीं हैं, को अस्पताल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जोड़ा जाएगा। फिलहाल अस्पताल के डॉक्टर की राय पर चिकित्सीय सुविधा दी जाएगी। डॉक्टर की नियुक्ति की जा रही है। राज्य सरकार से भी डॉक्टर नियुक्ति को कहा गया है। यह कमी दूर करने का प्रयास चल रहा है। महानिदेशक ने जानकारी दी कि अब कर्मचारियों की बीमा खुद नियोक्ता को करनी है। इसकी ऑनलाइन व्यवस्था है। 31 मार्च तक योजना के तहत नियोक्ता से कर्मियों का पुराना रिकॉर्ड नहीं मांगा जाएगा। इसके बाद भी बीमा नहीं करने पर सख्ती बरती जाएगी। अधिकतर डिस्पेंसरी किराए के मकान में चलने से समस्या है। भवन बनाने की योजना बनायी गई है। राज्य सरकार से भवन निर्माण कराया जाएगा। इस पर होने वाला पूरा खर्च ईएसआई करेगी। पहले के दोनों अस्पतालों का भवन बनना है, इसलिए नए उपकरण नहीं खरीदे जा रहे हैं। भवन बनते ही अत्याधुनिक उपकरण लगाए जाएंगे। राज्य के चारों अस्पताल अत्याधुनिक हो जाएंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें