फोटो गैलरी

Hindi Newsबाजार समिति सचिव ने लगाया गोदाम मेनेजर को फटकार

बाजार समिति सचिव ने लगाया गोदाम मेनेजर को फटकार

चास कृषि बाजार समिति में दो वर्षों से एफसीआइ गोदाम चल रहा है। बिहार राज्य भंडार निगम के देख-देख में यह गोदाम यहां संचालित है। चास कृषि बाजार समिति के सचिव शिवजी तिवारी के कार्यालय के समीप बिहार राज्य...

बाजार समिति सचिव ने लगाया गोदाम मेनेजर को फटकार
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 16 May 2017 01:21 AM
ऐप पर पढ़ें

चास कृषि बाजार समिति में दो वर्षों से एफसीआइ गोदाम चल रहा है। बिहार राज्य भंडार निगम के देख-देख में यह गोदाम यहां संचालित है। चास कृषि बाजार समिति के सचिव शिवजी तिवारी के कार्यालय के समीप बिहार राज्य भंडार निगम का कार्यालय भी है। यही से गोदाम संचालित है तथा गोदाम मेनेजर की नियुक्ति की गई है। इसका हेड आथोरिटी धनबाद में है तथा सिटी आपूर्ति पदाधिकारी का भी इसमें जवाबदेही होता है। गोदाम का निगरानी का जिम्मेवारी सिटी एमओ को है लेकिन एमओ ने इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दिया। वहीं बाजार समिति के परिसर में यह गोदाम है। इस कारण यहां के सचिव का भी निगरानी एवं इसमें जवाबदेही होता है। लेकिन गोदाम में वषार्े से अनाजों में पानी डालकर अनाजो का वजन बढाने का गौरखधंधा जारी है। इस खेल की जानकारी यहां के किसी पदाधिकारियों को अब तक नहीं थी। घटना का खुलाशा रविवार को स्थानीय लोगों के हंगामा के बाद हुआ। एफसीआइ बाजार समिति में दो गोदामों का इस्तेमाल कर रहा है। एक गोदाम एक हजार मेटीक टन व दूसरा 25 सौ मेटिक टन का है। दोनो गोदामों में दर्जनों मजदूर काम करते है। स्थानीय लोगों के अनुसार गोदाम खुलने के बाद से ही अनाजों में पानी डालने का खेल चालू होता है। इसका कई बार विरोध स्थानीय लोगों ने किया। सुबह यहां योग करने आए लोगों ने भी इस घटना को लेकर कई बार आवाज उठाया था। पानी के लिए आवासीय क्वाटर एवं व्यवसायियों में हाहाकारपानी की यहां घोर कमी है। इसके बावजूद एफसीआइ को अनाज का वनज बढाने के लिए प्रतिदिन हजारों लीटर पानी दिया जा रहा है। बाजार समिति के जलमिनार से एक इंच के पाइप के सहारे यहां पानी लाया जा रहा है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि चास कृषि बाजार समिति इन दिनों अपने दुकानदारों व आवासीय कालोनी के प्यास बुझाने में असफल है। जबकि दो किलोमिटर दूर पाइप के सहारे गोदाम में पानी पहुंचाने का काम किया जा रहा है। जबकि बाजार समिति में कार्यरत अधिकांश अधिकारी व कर्मचारी यही रहते है। सचिव ने गोदाम मेनेजर को लगाया फटकारवहीं सोमवार को कृषि बाजार समिति के सचिव शिवजी तिवारी ने गोदाम मेनेजर दया शंकर झा को जमकर फटकार लगाया। कहा कि अनाजों में कीटनाशक दवा छिडकाव का यह तरीका नहीं होता है। अनाजों में कीटनाशक दवा का छिडकाव करना था तो इसकी जानकारी संबंधित पदाधिकारी को देना चाहिए था। उन्होंने कहा कि घटना की जांच की जा रही है। वहीं उन्होंने कहा कि गोदाम के सुरक्षा सहित अन्य गतिविधियों पर नजर रखने के लिए वरीय पदाधिकारी को पत्राचार किया जाएगा। साथ ही समय-समय पर गोदामों का औचक निरीक्षण किया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें