फोटो गैलरी

Hindi Newsअगलगी से दो लाख की संपत्ति राख

अगलगी से दो लाख की संपत्ति राख

थाना क्षेत्र के मई गांव में हुई अगलगी की घटना में लगभग दो लाख रूपये की संपत्ति जलकर राख हो गयी। घटना गांव के स्व. बालो चौधरी की पत्नी शांति देवी के घर हुयी। पीड़िता शांति देवी एवं उसके पुत्र...

अगलगी से दो लाख की संपत्ति राख
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 22 Mar 2017 02:33 PM
ऐप पर पढ़ें

थाना क्षेत्र के मई गांव में हुई अगलगी की घटना में लगभग दो लाख रूपये की संपत्ति जलकर राख हो गयी। घटना गांव के स्व. बालो चौधरी की पत्नी शांति देवी के घर हुयी। पीड़िता शांति देवी एवं उसके पुत्र राजा ने बताया कि मंगलवार की रात्रि में वे दोनो खाना खाकर अपने कमरे में आराम करने चले गए थे। तभी उनके घर में आग लगने के बाद शोर सुनकर बाहर निकले। दोनों मां-बेटे घर से सटे नए कमरे में सोये थेजबकि आग पुराने घर में लगी। इस घटना में पांच पलंग,चौकी,घर में रखा बीस मन अनाज, फर्नीचर,पांच हजार रूपये नकद एवं कपड़ा जलकर नष्ट हो गया। आग इतनी भयानक थी कि ग्रामीणों को इसे बुझाने में चार घंटे लग गए। इस पीड़ित परिवार ने सीओ को आवेदन देकर सहायता की गुहार लगायी है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें