फोटो गैलरी

Hindi Newsनालंदा में विद्यालय की रसोइया की गोली मार कर हत्या

नालंदा में विद्यालय की रसोइया की गोली मार कर हत्या

नालंदा जिला के करायपरसुराय थाना क्षेत्र स्थित सांध बिगहा पुल के पास बदमाशों ने विद्यालय के रसोइया की गोली मार कर हत्या कर दी। मृतका 75 वर्षीया सुमित्रा देवी मेढ़मा प्राथमिक स्कूल में रसोइया थी। घटना...

नालंदा में विद्यालय की रसोइया की गोली मार कर हत्या
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 22 Mar 2017 02:11 PM
ऐप पर पढ़ें

नालंदा जिला के करायपरसुराय थाना क्षेत्र स्थित सांध बिगहा पुल के पास बदमाशों ने विद्यालय के रसोइया की गोली मार कर हत्या कर दी। मृतका 75 वर्षीया सुमित्रा देवी मेढ़मा प्राथमिक स्कूल में रसोइया थी। घटना का कारण पूर्व का विवाद बताया जाता है। इस मामले में एक आरोपित के खिलाफ एफआईआर करायी गयी है।

लोगों ने बताया कि मंगलवार की शाम स्कूल से छुट्टी पाकर वो कराय बाजार गयी थी। वहां से देर शाम में घर से लौट रही थी। सांध बिगहा पुल के पास पहले से घात लगाये बदमाश ने उसे दो गोली मार दी। स्थानीय लोग गोली की आवाज सुनकर जब वहां पहुंचे तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें