फोटो गैलरी

Hindi Newsअवैध शराब के साथ गिरफ्तार

अवैध शराब के साथ गिरफ्तार

थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव के समीप शुक्रवार की देर शाम में पुलिस ने दो सौ अवैध पाउच के साथ मृत्युंजय सिंह डोईया दिनारा निवासी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पुलिस अधिकारी कृष्ण प्रताप सिंह ने...

अवैध शराब के साथ गिरफ्तार
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 22 Nov 2014 10:56 PM
ऐप पर पढ़ें

थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव के समीप शुक्रवार की देर शाम में पुलिस ने दो सौ अवैध पाउच के साथ मृत्युंजय सिंह डोईया दिनारा निवासी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पुलिस अधिकारी कृष्ण प्रताप सिंह ने बताया कि धंधेबाज दो सौ पाउच लेकर जा रहा था। उसकी बाइक भी जब्त की गई है। पैक्स अध्यक्षों ने की बैठक करगहर। रुपैठा पैक्स की अध्यक्ष अनिता देवी ने शनिवार को सदस्यों की एक बैठक की, जिसमें उचित मूल्य पर किसानों को खाद मुहैया कराने का निर्णय लिया गया।

धान की खरीदारी करने का भी फैसला लिया गया। मौके पर अरविंद कुमार सिंह, रामायण सिंह, संजय सिंह, मथुरा सिंह थे। पूर्व उप प्रमुख सर्वाधिक अंकों से विजयी करगहर। बकसड़ा पैक्स में शुक्रवार को हुए मतगणना के बाद प्रखंड में सर्वाधिक अंकों से विजयी सदस्य गुलबास पांडेय को समर्थकों ने बधाई दी। बीडीओ सरफराजुद्दीन ने बताया कि पूर्व उपप्रमुख गुलबास पांडेय बकसड़ा पैक्स में सदस्य के रूप में पांच सौ अठासी मतों से विजयी घोषित किये गये थे।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें