फोटो गैलरी

Hindi Newsलालू ने मनाया 68वां जन्मदिवस, कहा मैं आज भी जवान हूं

लालू ने मनाया 68वां जन्मदिवस, कहा मैं आज भी जवान हूं

राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद ने अपने 68वें जन्मदिन पर कहा कि मैं आज भी जवान हूं। मेरे जन्म लेते ही अंग्रेज सब देश छोड़कर भाग गया। घर के लोगों ने स्कूल में जन्म का वर्ष 1948 लिखवाया था। उसके...

लालू ने मनाया 68वां जन्मदिवस, कहा मैं आज भी जवान हूं
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 11 Jun 2015 06:43 PM
ऐप पर पढ़ें

राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद ने अपने 68वें जन्मदिन पर कहा कि मैं आज भी जवान हूं। मेरे जन्म लेते ही अंग्रेज सब देश छोड़कर भाग गया। घर के लोगों ने स्कूल में जन्म का वर्ष 1948 लिखवाया था। उसके बाद से लोग इसी दिन जन्म दिन मना रहे हैं। अपने जन्मदिन के मौके पर श्री प्रसाद सुबह नौ बजे तक तैयार होकर लॉन में आकर बैठ गए।photo1

उनके जन्मदिन पर 68 पॉन्ड का केक बड़े से टेबल पर सजा कर रखा था। दरवाजे से लेकर लॉन के अंदर तक बैकग्राउंड में सजावट की गई थी। एक-एक कर पार्टी नेता व कार्यकर्ता आते और लालू प्रसाद को फूल-फल व मिठाई भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं देते। दस बज चुके थे, लेकिन केक नहीं कटा था। लोग इंतजार में थे। तभी पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी अपने बड़े पुत्र तेजप्रताप के साथ लॉन में पहुंची। लालू प्रसाद ने केक काटा। राबड़ी देवी व तेजप्रताप ने उन्हें केक खिलाया। फिर सभी उपस्थित लोगों को मिठाई बांटी गई। इस मौके पर मंत्री श्याम रजक व जदयू प्रवक्ता संजय सिंह उपस्थित थे। उन्होंने भी लालू प्रसाद को शुभकामनाएं दी।photo2

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे लालू के आवास पर
11.30 बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आने की सूचना हुई। सभी की नजरें गेट पर टिक गईं। लालू प्रसाद ने उठ कर स्वयं नीतीश कुमार की अगवानी की। श्री कुमार ने लालूजी को गुलाब के फूलों का गुलदस्ता देते हुए शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री के साथ पथ निर्माण मंत्री ललन सिंह ने भी शुभकामनाएं दी। दोनों नेताओं को लालू-राबड़ी ने सम्मानपूर्वक बैठाया और बातचीत की। बाद में मुख्यमंत्री ने मीडिया से कहा कि उन्होंने लालू जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। हमलोग राजनीतिज्ञ हैं लेकिन इसे हर वक्त राजनीति से जोड़ कर नहीं देखना चाहिए। जबकि लालू प्रसाद ने कहा कि यही तो रहस्य है हमदोनों के बीच। इसी रहस्य को तो मेंटेन किए हुए हैं। हमदोनों ने न जाने कई बार अवतार लिया है और मिल चुके हैं। फिर मुख्यमंत्री को विदा किया।photo3

पार्टी ने मनाया जश्न, उमड़ी कार्यकर्ताओं की भीड़
इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता रघुनाथ झा, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामचंद्र पूर्वे, प्रदेश राजद महासचिव मुंद्रिका सिंह यादव, महासचिव ई. अशोक यादव, लालू प्रसाद के अनन्य मित्र भारतेंदू क्रांतिकारी, सनोज यादव, महिला ब्रिगेड की अनिता सिन्हा सहित सैकड़ों लोग आते गए और लालू प्रसाद को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। भारतेंदू क्रांतिकारी ने लालू प्रसाद के साथ 1977 के आंदोलन व केदार पांडे के खिलाफ किए गए प्रदर्शन से जुड़े रोचक किस्से सुनाए। जिस पर लालू प्रसाद देर तक हंसते मुस्कुराते रहे। दोपहर बाद तक कार्यकर्ताओं की भीड़ उनके आवास पर जमी थी।photo4

सोनिया गांधी व पूर्व राज्यपाल डीवाई पाटिल ने दी शुभकामनाएं
लालू प्रसाद को जन्मदिन के मौके पर शुभकामना पत्र भेज कर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बधाई दी। वहीं, बिहार के पूर्व राज्यपाल डीवाई पाटिल ने फोन कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। वरिष्ठ पत्रकार नीरजा चौधरी ने लालू प्रसाद से मुलाकात कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें