फोटो गैलरी

Hindi Newsकिसानों की कर्जदार है नीतीश सरकार: सुमो

किसानों की कर्जदार है नीतीश सरकार: सुमो

हाटा हाई स्कूल के खेल मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि हम हाटा के इस खेल मैदान में पांचवी बार आए हैं। पिछली बार हमें आप लोगों ने कर्ज...

किसानों की कर्जदार है नीतीश सरकार: सुमो
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 09 Oct 2015 09:57 AM
ऐप पर पढ़ें

हाटा हाई स्कूल के खेल मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि हम हाटा के इस खेल मैदान में पांचवी बार आए हैं। पिछली बार हमें आप लोगों ने कर्ज दिया था और आप की कृपा से नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बने। यदि बिहार में भाजपा की सरकार बनी तो आपका कर्ज चुकता कर दूंगा। करीब 35 मिनट के अपने भाषण के दौरान सुमो ने क्षेत्र की समस्याओं को चुन-चुनकर गिनाया तथा उसके उपाय भी बताए।

इस दौरान उन्होने लालू-नीतीश पर हमला बोलते हुए कहा कि नीतीश भाजपा एवं जदयू की दोस्ती पर पीठ में छूरा भोका। वहीं नीतीश की तीन गलतियों को भी गिनाया। सीधा जनता से सवाल दागा, कहा नीतीश ने लालू से हाथ मिलाया, गठबंधन तोड़ने का काम किया तथा मुसहर के बेटे को गद्दी से उतारा। भीड़ से इशारा करते हुए उन्होंने पूछा सही किया कि भीड़ से आवाज आई गलत किया, गलत किया। उन्होंने लालू पर सीधी वार करते हुए कहा कि लालू गोमांस खिलाते हैं। इस दौरान उन्होंने एक शैर भी बोला-इस दिल के टुकड़े हजार हुए कोई यहां गिरा कोई वहां गिरा। नीतीश को धोबहा दुल्हा बताते हुए कहा कि जनता उन्हें मांफ नहीं करेगी और सत्ता में कभी नहीं आने देगी। इस दौरान चीन व पाकिस्तान का जिक्र करते हुए उन्होंने नरेन्द्र मोदी को ओबामा के बाद दूसरा शक्तिशाली प्रधानमंत्री बताया। उन्होंने कहा कि किसानों के धान का एक हजार करोड़ रुपए सरकार के पास बकाया है। अनाज खेतों में सड़ गया लेकिन सरकार किसानों का आंसू पोछने में नाकाम रही। इसके अलावा उन्होंने कहा कि सरकार बनी तो किसानों के लिए निर्वाध 12 घंटे बिजली दूंगा तथा घरों में बत्ती जलाने के लिए 24 घंटे विद्युत की व्यवस्था होगी। अंत में उन्होंने कैमूर के चारों विधान सभा के प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। इस मौके पर सांसद जनक चमार ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जहां हम दलितों को सम्मान मिल रहा है। सभा की अध्यक्षता लालजी पांडेय ने की व संचालन जिलाध्यक्ष जितेन्द्र पांडेय ने किया। सभा में रामयश कुशवाहा, देवलाल पासवान, दारा सिंह चौहान, संजय प्रधान, पप्पू हलवाई सहित हजारों लोग मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें