फोटो गैलरी

Hindi Newsबेटे के लिए लालू ने मुझे किया तबाह: अनंत सिंह

बेटे के लिए लालू ने मुझे किया तबाह: अनंत सिंह

मोकामा विधानसभा से नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद अनंत सिंह ने कहा कि अपने पुत्र को विधायक बनाने के लिए लालू प्रसाद ने उन्हें तबाह किया है। यह परिवारवाद का नमूना है। अनंत ने कहा कि मोकामा में उनके...

बेटे के लिए लालू ने मुझे किया तबाह: अनंत सिंह
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 08 Oct 2015 08:58 AM
ऐप पर पढ़ें

मोकामा विधानसभा से नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद अनंत सिंह ने कहा कि अपने पुत्र को विधायक बनाने के लिए लालू प्रसाद ने उन्हें तबाह किया है। यह परिवारवाद का नमूना है। अनंत ने कहा कि मोकामा में उनके खिलाफ कोई भी सक्षम उम्मीदवार नहीं है। उन्हें पक्का भरोसा है कि वह फिर विधायक बनेंगे। अनंत सिंह की पत्नी और निर्दलीय प्रत्याशी नीलम देवी ने कहा कि जनता की अदालत में अर्जी दी गयी है। उचित फैसला होगा। इधर, बाढ़ पुलिस ने बुधवार की शाम सकसोहरा बस स्टैंड के पास स्थित अनंत सिंह के मार्केट में सघन छापेमारी की। हालांकि पुलिस खाली हाथ रही।

करोड़ों के मालिक अनंत पर चल रहे डेढ़ दर्जन मुकदमे
मोकामा से निर्दलीय प्रत्याशी अनंत सिंह करोड़ों के मालिक हैं। कंस्ट्रक्शन कंपनी में शेयर हैं। बीमा पॉलिसी समेत करोड़ों की व्यावसायिक जमीन है। अनंत पर डेढ़ दर्जन आपराधिक मुकदमे विभिन्न न्यायालयों में चल रहे हैं। इनमें हत्या, आर्म्स एक्ट और जानलेवा हमला करने के मामले शामिल हैं।

अनंत के पास नकद 40 हजार 8 सौ रुपए है। जबकि उनकी पत्नी नीलम देवी के पास 3 लाख 91 हजार 440 रुपए है। अनंत सिंह के विभिन्न खातों में 13 लाख 18 हजार 381 रुपए हैं। वहीं उनकी पत्नी के विभिन्न खातों में 1 करोड़ 21 लाख 59 हजार 913 रुपए हैं।

अनंत सिंह का डार्प कंस्ट्रक्शन में 34.37 फीसदी के शेयर हैं, जबकि उनके नाम से 50 लाख की बीमा पॉलिसी है। वाहन के नाम पर एक महिन्द्रा स्कॉर्पियो है। 150 ग्राम सोने का जेवर है। इसके अलावा 1 लाख 70 हजार रुपए का घोड़ा, गाय व भैंस, 1 लाख 20 हजार रुपए का घरेलू उपस्कर, 15 लाख की कृषि योग्य जमीन, 7 करोड़ 75 लाख की व्यावसायिक जमीन पटना में है।

अनंत पर 20 करोड़ का लोन है। उनके नाम पर विभिन्न मदों में 22 लाख रुपए का टैक्स बकाया है। अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी के नाम से 15 लाख की पॉलिसी है। वही चन्द्रदीप कंस्ट्रक्शन में उनका 59 करोड़ 28 लाख 52 रुपए का निवेश है। नीलम देवी के पास 5 लाख रुपए का सोने का जेवर, 1 लाख 25 हजार रुपए का घरेलू उपस्कर, 10 लाख 25 हजार की कृषि जमीन, 13 करोड़ 45 लाख रुपए की जमीन पटना में है। इसके अलावा दिल्ली व पटना में उनके नाम से फ्लैट भी है। नीलम देवी पर 3 करोड़ 62 लाख 1 हजार 525 रुपए की देनदारियां है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें