फोटो गैलरी

Hindi Newsबिहार 10वीं बोर्ड का पूरा रिजल्ट जारी, livehindustan.com पर देखिये अपनी पूरी मार्कशीट

बिहार 10वीं बोर्ड का पूरा रिजल्ट जारी, livehindustan.com पर देखिये अपनी पूरी मार्कशीट

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। परीक्षा में जमुई के कुणाल जिज्ञासु और नीरज रंजन ने संयुक्त रूप से टॉप किया है। कुणाल और नीरज ने 500 में 487 अंक हासिल किये...

बिहार 10वीं बोर्ड का पूरा रिजल्ट जारी, livehindustan.com पर देखिये अपनी पूरी मार्कशीट
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 20 Jun 2015 06:38 PM
ऐप पर पढ़ें

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। परीक्षा में जमुई के कुणाल जिज्ञासु और नीरज रंजन ने संयुक्त रूप से टॉप किया है। कुणाल और नीरज ने 500 में 487 अंक हासिल किये हैं। दूसरे स्थान पर अभिनव कुमार और मुकुल रंजन 485 अंक, तीसरे स्थान पर सोनू कुमार और विवेक वैभम 484 अंक, चौथे स्थान पर मोहम्मद आकिब जावेद, प्रतिभा कुमारी और अशफाक खालिद 483 अंक, और पांचवे स्थान पर खूशबू कुमारी, अभिनव आदर्श, पल्लवी गोदान, प्रीती कुमारी, सूरज कुमार, शिवम राज, गौरव बघेल, मुस्कान कुमारी और अमन कुमार को 482 अंक प्राप्त हुए हैं।

छठें स्थान पर शुभम राज हैं, जिन्हें 481 अंक प्रापत हुए हैं। सातवें स्थान पर सोनालिजा और साकेत कुमार 480 अंक, आठवें स्थान पर विकास कुमार, कमलेश कुमार और रोहित कुमार 479 अंक, आठवें स्थान पर कुमार आर्यभट्ट, अमन कुमार रे, अनुराग अंकित, विवेक कुमार और कशिश 478 अंक और दसवें स्थान पर अभिषेक कुमार और धीरज कुमार को 477 अंक प्राप्त हुए हैं। बिहार बोर्ड के 31 टॉपरों में 30 विद्यार्थी एक ही स्कूल जमुई के सिमुलतला आवासीय विद्यालय के विद्यार्थी हैं। सिर्फ सातवें स्थान पर आई सोनालिजा पवन कुमार झा स्कूल की विद्यार्थी हैं, अन्य सभी जमुई के सिमुलतला आवासीय विद्यालय के विद्यार्थी हैं।

परीक्षा में कुल 14,09,173 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिसमें 7,61,913 छात्र और 6,47,260 छात्राएं शामिल हुईं। परीक्षा में प्रथम श्रेणी में 3,02,342 विद्यार्थी उतीर्ण हुए, जो सफल छात्रों का 21.45 प्रतिशत है। द्वितीय श्रेणी में 5,63,871 और तृतीय श्रेणी में 1,92,879 विद्यार्थी पास हुए।

विद्यार्थी अपना रिजल्ट हिन्दुस्तान की वेबसाइट www.livehindustan.com/edu/results/bihar-board-10th-result-2015 और बिहार बोर्ड की वेबसाइट www.biharboard.nic.in पर देख सकते हैं।

बिहार बोर्ड की 10वीं की परीक्षा का आयोजन बिहार विद्यालय परीक्षा समिति करती है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा 10वीं बोर्ड की परीक्षा का आयोजन अमूमन हर साल फरवरी-मार्च के महीने में किया जाता है। बिहार बोर्ड में परीक्षा का माध्यम सिर्फ हिंदी में होता है। बिहार बोर्ड के 10वीं के रिजल्ट पूरे देशभर में और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी मान्य हैं।

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति का मुख्यालय पटना में है। इसकी स्थापना 1952 में हुई थी। इस के तहत नौ क्षेत्रीय कार्यालय (पूर्णिया, मुंगेर, भागलपुर, कोशी, तिरहुत, दरभंगा, पटना, मगध और सारन) आते हैं। 10वीं बोर्ड के रिजल्ट भी इन्हीं क्षेत्रीय कार्यालयों के अनुसार ही जारी किए जाते हैं।

मेधा सूची में शामिल टॉपर्स
कुणाल जिज्ञासु    सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई    487        1
नीरज रंजन         सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई    487        1
अभिनव कुमार     सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई    485        2
मुकुल रंजन         सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई    485        2
सोनू कुमार          सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई    484        3
विवेक वैभव        सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई    484        3
मो. अकीब जावेद   सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई    483        4
प्रतिभा कुमारी       सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई    483        4
अशफाक खालिद    सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई    483        4
खुशबू कुमारी        सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई    482        5
अभिनव आदर्श     सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई    482        5
पल्लवी गुडन        सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई    482        5
प्रीति कुमारी         सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई    482        5
सूरज कुमार         सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई    482        5
शिवम राज         सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई     482        5
गौरव बघेल         सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई    482        5
मुस्कान कुमारी      सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई    482        5
अमन कुमार        सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई    482        5
शुभम राज         सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई      481        6
सोनालिजा         पवन कुमार झा स्कूल, वैशाली                480        7
साकेत कुमार       सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई    480        7
विकास कुमार      सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई    479        8
कमलेश कुमार      सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई    479        8
रोहित कुमार        सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई    479        8
कुमार आर्यभट्ट      सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई    478        9
अमन कुमार राय    सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई    478        9
अनुराग अंकित     सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई    478        9
विवेक कुमार        सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई    478        9
कशिश                सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई    478        9
अभिषेक कुमार     सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई    477        10
धीरज कुमार        सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई    477        10

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें