फोटो गैलरी

Hindi Newsबिहार के अपमान का बदला का लें संकल्प: बशिष्ठ

बिहार के अपमान का बदला का लें संकल्प: बशिष्ठ

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा है कि बिहार में भाजपा को हराकर केन्द्र की भाजपा सरकार की पतन की कहानी शुरू कर दीजिए। उन्होंने स्वाभिमान रैली में आए लोगों से हाथ उठाकर विभाजनकारी...

बिहार के अपमान का बदला का लें संकल्प: बशिष्ठ
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 31 Aug 2015 12:37 AM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा है कि बिहार में भाजपा को हराकर केन्द्र की भाजपा सरकार की पतन की कहानी शुरू कर दीजिए। उन्होंने स्वाभिमान रैली में आए लोगों से हाथ उठाकर विभाजनकारी राजनीति को अलविदा कहने और अपने मतदान से बिहार के अपमान का बदला लेने का संकल्प दिलाया। कहा कि बिहार का चुनाव पूरे देश की दिशा तय करेगा।

महागठबंधन की संयुक्त रैली में लोगों से यह संकल्प भी लेने को कहा कि बिहार चुनाव में भाजपा के खिलाफ चप्तानी एकता से संघर्ष करेंगे और महागठबंधन के उम्मीदवारों को विजयी बनाएंगे। सांप्रदायिक और पूंजीपतियों की समर्थक पार्टी भाजपा को शिकस्त देंगे और शब्दवापसी अभियान को परिणति तक पहुंचाएंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें