फोटो गैलरी

Hindi Newsसत्ता में आए तो मगध की तस्वीर बदल देंगे: पप्पू

सत्ता में आए तो मगध की तस्वीर बदल देंगे: पप्पू

जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमों सांसद पप्पू यादव ने सोमवार को गोह, रफीगंज और कुटुम्बा में अपने पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाएं कीं। उनके साथ पूर्व मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा और हाजी नूर मदनी...

सत्ता में आए तो मगध की तस्वीर बदल देंगे: पप्पू
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 05 Oct 2015 09:47 PM
ऐप पर पढ़ें

जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमों सांसद पप्पू यादव ने सोमवार को गोह, रफीगंज और कुटुम्बा में अपने पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाएं कीं। उनके साथ पूर्व मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा और हाजी नूर मदनी ने भी सभाओं को संबोधित किया।

अंबा से संवाद सूत्र के अनुसार पप्पू यादव ने अम्बा में जअपा प्रत्याशी सुदेश्वर कुमार के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अगर वे सत्ता में आए तो मगध की तस्वीर बदल देंगे। उन्होंने कहा कि कुटकू में फाटक लगाने के लिए अम्बा से गया तक की पदयात्रा की और इसके लिए संसद की कार्यवाही ठप करने को कहा। परिणाम सामने आया केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री को आना पड़ा।

उन्होंने कहा कि सत्ता में वे आए तो अधिकारियों का बेटा भी सरकारी स्कूल में पढ़ेगा। बेटियों को तकनीकी शिक्षा दी जाएगी। दलितों और मुसलमानों के लिए आरक्षण होगा। भगवान सिंह कुशवाहा ने कहा कि लालू जात-पात और आरक्षण के नाम पर लोगों को ठग रहे हैं। गो-मांस के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि लालू का मानसिक संतुलन गड़बड़ा गया है।

गया और पटना के लोग यहां आए हैं जिन्हें इस मिट्टी से कोई लगाव नहीं है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र प्रसाद यादव ने की। सभा में अरुणंजय शर्मा, अनिल सिंह, चंदन कुमार, कंचन पांडेय, मो. शमीम, विजेन्द्र यादव, अभिजित कुमार, रामपुकार गुप्ता, सत्येन्द्र तिवारी, हीरादयाल सिंह आदि थे।

गोह से संवाद सूत्र के अनुसार पप्पू यादव ने पार्टी प्रत्याशी श्याम सुंदर को जिताने की अपील करते हुए कहा कि लालू-नीतीश के 25 साल के कार्यकाल में गरीबों पर जुल्म हुए और दर्जनों नरसंहार हुए। जिसने भी पटना में हक मांगा उसकी पिटाई की गई। भगवान सिंह कुशवाहा ने स्थानीय विधायक की आलोचना करते हुए कहा कि इन्हें हटाना जरूरी है। सभा की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेन्द्र यादव ने की।

रफीगंज से संवाद सूत्र के अनुसार पप्पू यादव ने यहां पार्टी प्रत्याशी सुरेश मेहता को जिताने की अपील करते हुए कहा कि लालू-नीतीश के कार्यकाल में सबसे ज्यादा नरसंहार हुए और मुसलमानों तथा यादवों को ठगा गया। उन्होने कहा कि उनकी सरकार बनी तो रोजगार के साधन दिए जाएंगे ताकि कोई नक्सली न बने। इस सभा में संदीप सिंह समदर्शी, संजय यादव, उपेन्द्र यादव, शिवपूजन मेहता, शिवनंदन यादव आदि थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें