फोटो गैलरी

Hindi Newsनीतीश और लालू की विदाई तय: रामविलास

नीतीश और लालू की विदाई तय: रामविलास

अरवल विधान सभा क्षेत्र के मधुश्रवां में एनडीए के द्वारा सभा आयोजित की गई। इस मौके पर केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने कहा कि इस बार नीतीश और लालू की विदाई तय है। जनता ने विदाई करने का मूड बना लिया...

नीतीश और लालू की विदाई तय: रामविलास
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 13 Oct 2015 07:54 PM
ऐप पर पढ़ें

अरवल विधान सभा क्षेत्र के मधुश्रवां में एनडीए के द्वारा सभा आयोजित की गई। इस मौके पर केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने कहा कि इस बार नीतीश और लालू की विदाई तय है। जनता ने विदाई करने का मूड बना लिया है। लालू और नीतीश पर टिप्पणी करते हुए श्री पासवान ने कहा कि वे लोग उन्हें मौसम वैज्ञानिक की संज्ञा दी है। मौसम के अनुसार अब इन दोनों की सत्ता समाप्त होने वाली है।

उन्होंने कहा कि अरवल से उनका पुराना संबंध रहा है। दलित सेना का गठन अरवल से ही किया गया था। लालू राज को अरवल वासी भली भांति जानते हैं। उन्हें बताने की जरुरत नहीं है। पूरे बिहार में अपराध चरम सीमा पर है। फिर भी सुशासन के दावे किए जा रहे हैं। शिक्षा चौपट हो चुका है। उन्होंने यह भी कहा कि जब लालू अपने बेटे को शिक्षा नहीं दे सकते हैं तो बिहार को शिक्षा के क्षेत्र में कैसे आगे बढ़ाएंगे।

बिहार के विकास के लिए केन्द्र ने राशि उपलब्ध कराई है। एनडीए की सरकार में देश आगे बढ़ रहा है। मोदी ने देश दुनिया में भारतवासियों का सम्मान बढ़ाया है। मोदी के शासनकाल में दलितों, महादलितों के अलावा सभी जाति, धर्म से जुड़े लोगों का मान-सम्मान बढ़ा है।

श्री पासवान ने पूर्व विधायक स्वर्गीय दुलारचंद का भी नाम लिया। उन्होंने कहा कि जनता ने दुलारचंद को भी मौका दिया था। इस बार एनडीए प्रत्याशी चितरंजन को भी भारी मतो से जिताएंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें