फोटो गैलरी

Hindi Newsकांग्रेस के स्टार प्रचारक कल से उतरेंगे मैदान में

कांग्रेस के स्टार प्रचारक कल से उतरेंगे मैदान में

भाजपा और अन्य दलों द्वारा चुनावी जनसभाएं तेज करने के बाद अब कांग्रेस भी स्टार प्रचारकों की टीम बिहार में उतारने जा रही है। स्टार प्रचारकों की जनसभाओं की शुरुआत 03 अक्टूबर से पार्टी की राष्ट्रीय...

कांग्रेस के स्टार प्रचारक कल से उतरेंगे मैदान में
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 01 Oct 2015 10:11 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा और अन्य दलों द्वारा चुनावी जनसभाएं तेज करने के बाद अब कांग्रेस भी स्टार प्रचारकों की टीम बिहार में उतारने जा रही है। स्टार प्रचारकों की जनसभाओं की शुरुआत 03 अक्टूबर से पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की चुनावी सभा से होगी। सोनिया गांधी इस दिन कहलगांव और वजीरगंज में चुनावी सभा को संबोधित करेंगी।

प्रदेश कांग्रेस द्वारा 17 अक्टूबर को बक्सर और मांझी तथा 02 नवंबर को बेनीपट्टी और अररिया में भी सोनिया गांधी का कार्यक्रम प्रस्तावित किया गया है। इस प्रकार सोनिया गांधी बिहार में चुनाव में तीन दिनों में छह सभाएं करेंगी। राहुल गांधी 07 अक्टूबर को चेनारी, बरबीघा और बछवाड़ा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे, यह कार्यक्रम तय माना जा रहा है।

प्रदेश कांग्रेस द्वारा 26 अक्टूबर को बाल्मीकिनगर, गोविंदगंज तथा रिगा में और 30 अक्टूबर को पूर्णिया, प्राणपुर तथा कोढ़ा में भी राहुल गांधी का कार्यक्रम प्रस्तावित किया गया है। कांग्रेस महासचिव शकील अहमद 07 और 08 अक्टूबर को चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। गुलाम नबी आजाद 05, 06, 08, तथा 09 अक्टूबर को तथा राज बब्बर 08, 09, 11, 15, 16, 28, 29, 30 तथा 31 अक्टूबर को बिहार में चुनावी सभाएं करेंगे।

ज्योतिरादित्य सिंधिया और सचिन पायलट भी कई चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे, इनका कार्यक्रम शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस को मिलने की उम्मीद है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें