फोटो गैलरी

Hindi Newsबिहार में गुजरात मॉडल से होगी बर्बादी: येचुरी

बिहार में गुजरात मॉडल से होगी बर्बादी: येचुरी

मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा है कि गुजरात मॉडल से बिहार में बर्बादी होगी। गुजरात मॉडल चंद लोगों के लिए फायदेमंद है, आमलोगों के लिए नहीं। अगर ऐसा होता तो...

बिहार में गुजरात मॉडल से होगी बर्बादी: येचुरी
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 07 Oct 2015 07:01 PM
ऐप पर पढ़ें

मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा है कि गुजरात मॉडल से बिहार में बर्बादी होगी। गुजरात मॉडल चंद लोगों के लिए फायदेमंद है, आमलोगों के लिए नहीं। अगर ऐसा होता तो गुजरात में पटेल आंदोलन क्यों चल रहा है।

श्री येचुरी बुधवार को माकपा के प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश में दाल-रोटी का सवाल है, मांस का नहीं। लेकिन भाजपा व महागठबंधन धर्म और जाति के आधार पर वोटों को लामबंद करने में जुटे हैं। कहा कि राजनीति गणित या मोर्चाबंदी के हिसाब से नहीं होती।

ऐसा होता तो दिल्ली में भाजपा तीन सीट पर नहीं सिमटती। वाम दल दाल रोटी के सवाल को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं। गरीबों को सस्ती दर पर दाल-रोटी मिले, इस नीति को लागू करने के लिए वामदल को राजनीतिक ताकत चाहिए। बिहार में पहली बार वामदल एकजुट होकर चुनाव में शामिल हुए हैं। हालांकि उन्होंने वामदलों के बीच कुछ सीटों पर फ्रेंडली चुनाव को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

उन्होंने कहा कि संवैधानिक तौर पर आरक्षण के प्रावधानों में छेड़छाड़ नहीं होनी चाहिए। आरएसएस व भाजपा इसकी समीक्षा करने की वकालत कर रही है। निजीकरण की प्रक्रिया के तहत सरकारी क्षेत्र में आरक्षण वैसे ही निष्प्रभावी हो गया है, अब जो थोड़ा बहुत आरक्षण का लाभ गरीबों को मिल रहा है, उससे भी उन्हें वंचित करने की साजिश की जा रही है।

बिहार चुनाव का देश की राजनीति पर दूरगामी प्रभाव पड़ेगा। प्रेस कांफ्रेंस में माकपा के राज्य सचिव अवधेश कुमार व कुम्हरार से पार्टी के प्रत्याशी मनोज कुमार चंद्रवंशी उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें