फोटो गैलरी

Hindi Newsविकास में अवरोधक जेडीयू सरकार को उखाड़ फेंकेः उपेन्द्र

विकास में अवरोधक जेडीयू सरकार को उखाड़ फेंकेः उपेन्द्र

केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा ने जेडीयू सरकार को सूबे के विकास में बाधक बताते हुए उसे उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। शुक्रवार को शहर के टाउन हॉल में जहानाबाद सह अरवल जिला...

विकास में अवरोधक जेडीयू सरकार को उखाड़ फेंकेः उपेन्द्र
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 19 Sep 2014 09:49 PM
ऐप पर पढ़ें

केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा ने जेडीयू सरकार को सूबे के विकास में बाधक बताते हुए उसे उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। शुक्रवार को शहर के टाउन हॉल में जहानाबाद सह अरवल जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में श्री कुशवाहा ने कहा कि राज्य सरकार केन्द्र द्वारा भेजी गई राशि का उपयोग नहीं कर पा रही।

सरकार की निष्क्रियता के कारण प्रत्येक साल करीब डेढ़ लाख लोग इंदिरा आवास से वंचित रह जा रहे हैं। पेयजल मिशन और शौचालय के लिए केन्द्र द्वारा भेजी राशि पड़ी रह गई। केन्द्र सरकार ने सूबे में पेयजल के लिए राशि भेजी। लेकिन 375 करोड़ रुपए खर्च ही नहीं हुए। जबकि शौचालय निर्माण की 246 करोड़ राशि बची रह गई।

श्री कुशवाहा ने कहा कि वर्ष 2022 तक सभी जरुरतमंदों को आवास उपलब्ध करा दिया जाएगा। वहीं 2019 तक ग्रामीण इलाके के सभी घरों में पीने का साफ पानी मुहैया कराया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि बिहार को विकास के पथ पर ले जाने के लिए विधान सभा चुनाव में एनडीए को अपार बहुमत से जिताने में जुट जाएं। स्थानीय सांसद सह रालोसपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अरूण कुमार ने कहा कि जंगल राज को समाप्त करने के लिए जिन कार्यकर्ताओं ने गोलियां खाई, आज उन्हीं लोगों के साथ नीतीश कुमार गलबहियां डाले घुम रहे हैं।

रालोसपा अंतिम व्यक्ति के लिए लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी में सच बोलने की हिम्मत है। वे हकीकत बयान कर रहे हैं तो कई लोगों को पीड़ा हो रही है। उन्होंने कहा कि नीतीश श्री मांझी के सहारे सरकार चलाने की मंशा पाले हुए थे। लेकिन मगध की धरती के लाल ने उनके मंसूबे को सफल होने नहीं दिया है। इसके लिए श्री मांझी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि पार्टी में कोई मतभेद नहीं है। पूरी पार्टी और कार्यकर्ता श्री कुशवाहा के पीछे एकजुट हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें