फोटो गैलरी

Hindi Newsअमृतसर-हाबड़ा एक्सप्रेस में यात्रियों से लूटपाट

अमृतसर-हाबड़ा एक्सप्रेस में यात्रियों से लूटपाट

आरा। निज प्रतिनिधि। अमृतसर से हाबड़ा जा रही 13050 डाउन पंजाब मेल में अपराधियों ने बीती रात यात्रियों के साथ जमकर लूटपाट की। हथियारबंद अपराधियों ने दानापुर-मुगलसराया रेलखंड पर आरा-कुल्हडि़या के बीच इस...

अमृतसर-हाबड़ा एक्सप्रेस में यात्रियों से लूटपाट
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 28 Aug 2014 01:19 AM
ऐप पर पढ़ें

आरा। निज प्रतिनिधि। अमृतसर से हाबड़ा जा रही 13050 डाउन पंजाब मेल में अपराधियों ने बीती रात यात्रियों के साथ जमकर लूटपाट की। हथियारबंद अपराधियों ने दानापुर-मुगलसराया रेलखंड पर आरा-कुल्हडि़या के बीच इस घटना को अंजाम दिया।

पंजाब मेल की महिला बोगी में सवार लुटेरों ने आधा दर्जन से अधिक यात्रियों से गहने और नगद समेत लाखों का सामान लूट लिया। विरोध करने पर लुटेरों ने कई यात्रियों की पिटाई भी की। लूटपाट की घटना को अंजाम देने के बाद लुटेरे कुल्हडि़या के पास चेनपुलिंग कर भाग निकले। इस मामले में उत्तर प्रदेश के दरियानगर थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर के रहने वाले राजू कुमार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है। बताया जा रहा है कि मंगलवार की रात ट्रेन अमृतसर से हावड़ा जा रही थी।

इस बीच बक्सर स्टेशन पर हथियार से लैस लगभग आधा दर्जन अपराधी ट्रेन में सवार हो गए। ट्रेन लगभग 12 बजकर आरा स्टेशन पर पहुंची। आरा स्टेशन से ट्रेन खुलने के बाद अपराधियों ने लूटपाट शुरू कर दिया। आरा से कुल्हडि़या के बीच यात्रियों के साथ अपराधी लूटपाट करते रहे। इस दौरान यात्री पूरी तरह दहशत में रहे। कुल्हडि़या स्टेशन से कुछ दूर पहले लुटेरों ने चेनपुलिंग की और भाग निकले। लुटेरे के भागते ही ट्रेन में हल्ला मचना शुरू हो गया।

यात्रियों में कोहराम मच गया था। इसके बाद जीआरपी को घटना की सूचना दी गई। दलबल के साथ पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और इस मामले में राजू कुमार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी। राजू कुमार ने घटना की पूरी जानकारी पुलिस को दी। उसने बताया कि उसकी मां रेशमा देवी से सोने की चेन व मंगलसूत्र के साथ 3500 रुपए नगद लूट लिया गया है। बोगी में सवार कई अन्य यात्रियों के साथ भी लूटपाट की गयी है।

कुल्हडि़या स्टेशन से पहले काफी देर तक पंजाब मेल खड़ी रही और पुलिसिया कार्रवाई पूरी होने के बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। बताया जा रहा है कि ट्रेन में स्कॉर्ट पार्टी के जवान भी नहीं थे। इधर सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में नवादा थाना पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर जीआरपी के हवाले किया है। हालांकि अभी गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की जा रही है। इस मामले में रेल पुलिस का कोई भी अधिकारी जानकारी देने को तैयारी नहीं है।

जीआरपी थानाध्यक्ष से लेकर रेल पुलिस के वरीय अधिकारियों तक द्वारा मोबाइल रिसिव नहीं किया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें