फोटो गैलरी

Hindi Newsचांद का हुआ दीदार, ईद आज

चांद का हुआ दीदार, ईद आज

ईद के चांद का दीदार होने के बाद शहरों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। सबने एक दूसरे को मिल कर ईद की बधाईयां दी। एदार-ए-शरिया के सदर मुफ्ती व नाइब काजी मोहम्मद हसन रजा नुरी ने बताया कि बक्सर, भागलपुर,...

चांद का हुआ दीदार, ईद आज
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 28 Jul 2014 11:15 PM
ऐप पर पढ़ें

ईद के चांद का दीदार होने के बाद शहरों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। सबने एक दूसरे को मिल कर ईद की बधाईयां दी। एदार-ए-शरिया के सदर मुफ्ती व नाइब काजी मोहम्मद हसन रजा नुरी ने बताया कि बक्सर, भागलपुर, किशनगंज, सहरसा, पूर्णिया और बिहारशरीफ में ईद का चांद दिखने की खबर मिली है।

इमारत-ए-शरिया के अनीसुर्रहमान कासमी ने बताया कि कई इलाकों से ईद का चांद देखने की सूचना मिली है। इमारत-ए-शरिया बिहार-ओडिसा, झारखंड के मुख्य काजी मौलना हजरत जसीमुद्दीन व खानकाह मुजिबिया फुलवारीशरीफ के प्रबंधक मौलाना मिनहाजउद्दीन कादरी ने कहा कि सोमवार को पटना एवं उसके आसपास के कई जगहों पर ईद का चांद देखा गया। इसलिए ईद मंगलवार को मनाई जाएगी।

सज गए ईदगाह
ईद को लेकर पटना मार्केट, सब्जीबाग, सुलजानगंज, आलमगंज, पटना सिटी व फुलवारीशरीफ के मार्केट में भी लोगों की भीड़ खरीदारी के लिए उमड़ी थी। ईद की नमाज को लेकर ईदगाह, दरगाह व मस्जिदों को सजा दिया गया है। मुस्लिम बहुल मुहल्लों में ईद के लिए आकर्षक सजावट की छटा देखते ही बन रही है। खासतौर से आलमगंज, सुलतानगंज और सदरगली।

देर रात तक लोगों ने की खरीदारी
चांद का दीदार होने के बाद लोग अपने घरों से बाजार की ओर निकल पड़े। सब्जीबाग में बाकरखानी व लच्छा लेने आए असद ने बताया कि ईद के मौके पर ऑफिस के सभी लोग आते हैं उन्हें ईद की सेवईयों के साथ बाकरखानी बेहद पंसद है। इस कारण चांद का दीदार होने के बाद हर साल यहां से बाकरखानी ले जाता हूं। सब्जीबाग के घी बाकरखानी का जवाब नहीं हैं। लोगो ने देर रात तक ईद की खरीदारी की।

चांद दिखने के बाद घर से निकल पड़े लोग
ईद लेकर बाजारों में रौनक लगी है। पटना मार्केट व सब्जी बाग में इसी तरह का नजारा दिखा। रात के आठ बजे हैं पटना मार्केट व सब्जी बाग के सभी दुकानों में खरीदारों की भीड़ है। अधिकतर भीड़ महिलाओं की है। दर्जी के दुकानों पर सिले हुए कपड़े लेने के लिए लोग इंतजार कर रहे हैं।

किसी को शरारा, तो किसी को सलवार, कुर्ती तो किसी ने पूरे परिवार के लिए कपड़े से लेकर जूते-चप्पल तक खरीदे। सादिया जरीन बताती है कि 15-20 सालों से पटना मार्केट का ट्रेंड देखती आ रही है। 15 रोजा बीतने के बाद ही खरीदारी में तेजी आ जाती है। कहती है कि पटना मार्केट में आए बगैर किसी की खरीदारी पूरी नहीं होती।

ईद के नमाज का वक्त
गांधी मैदान    आठ बजे
फुलवारीशरीफ बैतूलकरीम मस्जिद(इसानगर)  8.15
जामा मस्जिद(नयाटोला)      8 बजे
मरियम मस्जिद(मौलाबाग)   8.15
जामा मस्जिद(हाईकोर्ट)        8 बजे
गर्दनीबाग मस्जिद (गर्दनीबाग)  9 बजे
जामा मस्जिद (भुसौला दानापुर)  8.30 बजे
जामा मस्जिद (हारूण कॉलोनी)   8.15
पहाड़पुर मस्जिद (पुलिस कॉलोनी)  8.30
छोटी खानकाह (खानकाह मुजीबिया)  9.15
बड़ी खानकाह (खानकाह मुजीबिया)  8.50
पुरानी मस्जिद (ईसापुर) दो जमात पहली-8 दुसरी   8.30
अल्फलाह मस्जि (ईसापुर)   7.30
शाही संगी मस्जिद (संगी मस्जिद)   7.45
शादिया मस्जिद (रहमत नगर)   8
कुरबान मस्जिद (इसापुर)   8
चितकोहरा मस्जिद (चितकोहरा)   8.45
नत्थुपुर शाही मस्जिद (बेउर)   8.15
दमड़िया मस्जिद (गर्दनीबाग)   8.30

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें