फोटो गैलरी

Hindi News पटना के ऐतिहासिक स्थलों का दर्शन करें मात्र 150 रुपए में

पटना के ऐतिहासिक स्थलों का दर्शन करें मात्र 150 रुपए में

पटना की सैर लोग मात्र 150 रुपए में कर सकेंगे। बिहार स्टेट टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड दिल्ली और मुंबई जैसे महानगर की तर्ज पर पटना के दर्शनीय स्थानों का सैर कराएगा।        ...


पटना के ऐतिहासिक स्थलों का दर्शन करें मात्र 150 रुपए में
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 28 Apr 2016 06:12 PM
ऐप पर पढ़ें

पटना की सैर लोग मात्र 150 रुपए में कर सकेंगे। बिहार स्टेट टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड दिल्ली और मुंबई जैसे महानगर की तर्ज पर पटना के दर्शनीय स्थानों का सैर कराएगा।                                                                                               
सुबह खुलेगी बस : एसी बस सुबह आठ बजे पटना के होटल कौटिल्य विहार से खुलेगी। पांच बजे शाम होटल लौट आएगी। पर्यटकों को मुफ्त में मिनरल वाटर दिया जाएगा।  जिन स्थानों की सैर कराई जाएगी वहां का टिकट खुद पर्यटक को देने होंगे। पर्यटक 01 मई से एडवांस टिकट बुकिंग करा सकते हैं। पर्यटक कौटिल्य विहार के काउंटर से टिकट ले सकते हैं।

इन जगहों के दर्शन कर पाएंगे पर्यटक : पर्यटक पटना के चिड़ियाघर, राजधानी वाटिका, पटना सिटी गुरुद्वारा, अगमकुआं, कुम्हरार, गोलघर और पटनदेवी की सैर कर पाएंगे।

पावापुरी-ककोलत और बोधगया का दर्शन : जो पर्यटक पावापुरी-ककोलत और गया और बोधगया घूमना चाहते हैं उन्हें 300 रुपए प्रति पर्यटक देने होंगे। सात मई से बिहार स्टेट टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड इसकी शुरुआत करने जा रही है। होटल कौटिल्य विहार से सात सुबह पर्यटक बस खुलेगी और शाम आठ बजे पटना पहुंच जाएगी।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें