फोटो गैलरी

Hindi NewsVIDEO शराबबंदी पर बोले नीतीश, बापू के दूसरे सपने को साकार कर दिखाया

VIDEO शराबबंदी पर बोले नीतीश, बापू के दूसरे सपने को साकार कर दिखाया

बिहार के सहरसा के समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि शराबबंदी कानून लागू कर उनकी सरकार ने बापू के दूसरे सपने को साकार किया है। बिहार ने पूरी दुनिया को सामाजिक परिवर्तन का नया संदेश दिया है।...

VIDEO शराबबंदी पर बोले नीतीश, बापू के दूसरे सपने को साकार कर दिखाया
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 03 May 2016 06:18 PM
ऐप पर पढ़ें

बिहार के सहरसा के समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि शराबबंदी कानून लागू कर उनकी सरकार ने बापू के दूसरे सपने को साकार किया है। बिहार ने पूरी दुनिया को सामाजिक परिवर्तन का नया संदेश दिया है। कानून लागू होने के बाद सामाजिक परिवर्तन की नयी बुनियाद पड़ गई है। पीने और पिलाने वालों की हर साजिश को नाकाम किया जाएगा।

 

मंगलवार को नीतीश कुमार सहरसा स्टेडियम में जीविका की तरफ से आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शराबबंदी को लेकर सख्त कानून बना है और सख्ती से लागू भी किया जाएगा। कानून बनाकर संविधान के निर्देशों का पालन किया गया है। राज्य की जिम्मेदारी बनती है कि शराब की बिक्री नहीं हो।

सुबह की ताड़ी बिकेगी बोतल में
शराबबंदी कानून का विरोध कर रहे कुछ लोगों की तरफ इशारा करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि कुछ लोग ताड़ी बेचने वालों की आड़ में साजिश कर रहे हैं। ऐसे लोग कामयाब नहीं होंगे। सरकार ने पूरी तैयारी कर ली है। ताड़ी बेचने वाले बेकार नहीं बैठेंगे। अगले वैशाख से आमदनी बढ़ जाएगी। ताड़ी नहीं ताड़ के पेड़ का सुबह का नीर बोतल में बंद कर पेय पदार्थ के रूप में बेचा जाएगा। शराबबंदी में महिलाओं का अह्म योगदान रहा है। कठोर और ऐतिहासिक फैसला है। इसकी तैयारी पांच साल से की जा रही थी। मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि महिलाओं के सहयोग से शराबबंदी सफल हो रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें