फोटो गैलरी

Hindi Newsवैशाली जिले में बाढ़ के पानी में नहाने के दौरान चार युवक डूबे

वैशाली जिले में बाढ़ के पानी में नहाने के दौरान चार युवक डूबे

बिहार के सहदेई बुजुर्ग ब्लाक क्षेत्र की नयागांव पश्चिमी पंचायत के गनियारी गांव में बाढ़ के पानी में नहाने के दौरान चार लोग डूब गए। उनमे से दो लोगों को बचा लिया गया। जबकि दो लोगों के शवों की तलाश जारी...

वैशाली जिले में बाढ़ के पानी में नहाने के दौरान चार युवक डूबे
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 29 Aug 2016 03:38 PM
ऐप पर पढ़ें

बिहार के सहदेई बुजुर्ग ब्लाक क्षेत्र की नयागांव पश्चिमी पंचायत के गनियारी गांव में बाढ़ के पानी में नहाने के दौरान चार लोग डूब गए। उनमे से दो लोगों को बचा लिया गया। जबकि दो लोगों के शवों की तलाश जारी है। दोनों सगे भाई बताये जा रहे हैं। पानी में डूबे दोनों भाई बरियारपुर ब्रह्मस्थान निवासी छट्ठू साह के पुत्र 19 वर्षीय रौशन कुमार एवं 15 वर्षीय दशरथ कुमार है।

नहाने के दौरान हुई घटना
स्थानीय लोगों के अनुसार रौशन कुमार अपने दो और भाई दशरथ एवं टुनटुन एवं पड़ोस के राजा कुमार के साथ बाढ़ के पानी में गनियारी में बने पुल के नजदीक नहा रहा था। नहाने के दौरान उक्त चारों गहरे गड्ढे में डूब गए। स्थानीय लोगों के द्वारा नाव से टुनटुन कुमार और राजा कुमार को निकाला गया। वहीं  रौशन एवं दशरथ गहरे गड्ढे में डूब गए। दोनों सगे भाई हैं। लोग उन दोनों को पानी से नहीं निकाल सके। 

उधर दो युवको के डूबने की खबर सुन कर सैकड़ों ग्रामीण पहुंच गए। लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय प्रसाशन को दी। पदाधिकारियों ने तत्काल एनडीआरएफ की टीम को सूचना दी। एनडीआरएफ की टीम डूबे हुए दोनों युवको की खोज रही है। रौशन इंटर में और दशरथ आठवीं कक्षा का छात्र है।

देखें वीडियो-

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें