भागलपुर से खुलने वाली ट्रेनों की समय सारणी में 1 अक्टूबर से बदलाव
भागलपुर से खुलने वाली कुछ ट्रेनों का समय एक अक्टूबर 2016 से बदल जाएगा। इसमें हंसडीहा, बांका और रांची जाने वाली ट्रेनें मुख्य हैं। भागलपुर से मंदारहिल जाने वाली पैसेंजर ट्रेन (53444) पहले...
भागलपुर से खुलने वाली कुछ ट्रेनों का समय एक अक्टूबर 2016 से बदल जाएगा। इसमें हंसडीहा, बांका और रांची जाने वाली ट्रेनें मुख्य हैं।
भागलपुर से मंदारहिल जाने वाली पैसेंजर ट्रेन (53444) पहले भागलपुर से मंदारहिल तक जाती थी। यह ट्रेन अब हंसडीहा तक जाएगी और यह ट्रेन रविवार को नहीं चलेगी। वहीं अब रांची जाने वाली वनांचल एक्सप्रेस का भी समय बदल जाएगा।
ट्रेन अभी खुलने का समय 1 अक्टूबर से समय
भागलपुर-हंसडीहा (53444) 11.20 सुबह 12.05 दोपहर
भागलपुर-हंसडीहा (53446) 5.25 शाम 6.45 शाम
भागलपुर-बांका (53448) 6.30 शाम 4.45 शाम
वनांचल एक्सप्रेस (13404) 3.40 शाम 7.05 शाम
वेबसाइट पर अभी तक नहीं बदला समय
भागलपुर से रांची जाने वाली वनांचल एक्सप्रेस (13404) के समय बदलने की घोषणा भले ही कर दी गई है, लेकिन 28 सितंबर को 1 अक्टूबर 2016 या उसके बाद के लिए आरक्षण कराने गए लोगों को आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर पुराना समय ही दिखा रहा है। अब लोग इस बात को लेकर असमंजस में हैं कि एक अक्टूबर को वे लोग पुराने समय से पहुंचें या फिर नए समय से। कहीं ऐसा नहीं हो कि इसी में ट्रेन छूट जाए।