फोटो गैलरी

Hindi Newsनदी में उफान से ट्रेन के बाद कमला पुल पर सड़क यातायात भी बंद

नदी में उफान से ट्रेन के बाद कमला पुल पर सड़क यातायात भी बंद

कमला नदी में उफान गुरुबार को 5 2.55 मीटर हो जाने के बाद कमला रेल सह सड़क पुल यातायात के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया। बुधवार को 51.60 मीटर पर पानी आने के बाद  रेल परिचालन बंद किया गया था। गुरुबार...

नदी में उफान से ट्रेन के बाद कमला पुल पर सड़क यातायात भी बंद
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 22 Sep 2016 02:28 PM
ऐप पर पढ़ें

कमला नदी में उफान गुरुबार को 5 2.55 मीटर हो जाने के बाद कमला रेल सह सड़क पुल यातायात के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया। बुधवार को 51.60 मीटर पर पानी आने के बाद  रेल परिचालन बंद किया गया था। गुरुबार की सुबह रेल विभाग के पी डब्लू आई राजकुमार के निरिक्षण के बाद पुल पर 5 बजे सुबह से सभी तरह के सड़क यातायात के गाड़ियों को बंद कर दिया गया है। फ्लड कण्ट्रोल डिवीज़न से मिली जानकारी के अनुसार पानी का बढ़ना जारी है। 


पुल से सड़क यातायात बंद होने से आम लोगो को काफी परेशानी हो रही है। सुबह स्कूल बस पुल पार न करने के कारण प्राइवेट स्कूल के क्षात्र पैदल ही स्कूल की तरफ गए। पुल के दोनों तरफ बैरियर बंद है। दोनों तरफ गाड़िया अपने यात्रियों को उतार कर वापस जा रही है। एस डी ओ जगदीश कुमार ने कहा कि सुरक्षा के लिए पुल पर सभी यातायात को बंद करना जरुरी था। यह पानी घटने तक जारी रहेगा। 

निचले क्षेत्र में फैला पानी
कमला नदी के बांध के अंदर रहने वाले नवटोलिया एवम भादू आर गांव के लगभग दो सौ गांव बाढ़ की पानी से घिर गया है। इन गाओ के लोग पानी घटने तक अपने घर में कैद हो गए है।पानी में करंट ज्यादा होने के कारण लोग दहसत में है। बता दे की वर्ष 2004 में 53 मीटर पानी आने के बाद बांध टूट गया था।  इस साल यह सबसे बढ़ा हुआ पानी करंट के साथ रिकॉर्ड किया गया है। 

प्रशासन चौकस
कमला नदी पानी बढ़ने के बाद प्रशासनिक हलचल बढ़ गई है। सिविल एस डी ओ जगदीश कुमार ने बताया कि नदी में खतरा निशान 50 मीटर है। सुबह पानी 52.55 मीटर हो गया है। सभी स्थिति पर नजर है। 53.50 मीटर तक कण्ट्रोल में रह सकता है। कमला पुल 100 साल पुराना है इस कारण रिस्क नहीं लिया जा सकता है। जिन निचले इलाके में पानी बढने पर भी नजर है। श्री कुमार ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है। बनौर के पास सुबह 10.45 बजे पानी घटने की सूचना है जो ठीक सन्देश है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें