फोटो गैलरी

Hindi Newsभोजपुरी की पढ़ाई को लेकर कल बंद रहेगा भोजपुर

भोजपुरी की पढ़ाई को लेकर कल बंद रहेगा भोजपुर

वीर कुंवर सिंह विश्विवद्यालय में पीजी में भोजपुरी की पढ़ाई बंद होने के विरोध में सोमवार को विभिन्न संगठनों ने भोजपुर बंद का एलान किया है। भोजपुरी की पढ़ाई बंद होने से जिले में  चौतरफा विरोध हो रहा...

भोजपुरी की पढ़ाई को लेकर कल बंद रहेगा भोजपुर
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 04 Sep 2016 01:21 PM
ऐप पर पढ़ें

वीर कुंवर सिंह विश्विवद्यालय में पीजी में भोजपुरी की पढ़ाई बंद होने के विरोध में सोमवार को विभिन्न संगठनों ने भोजपुर बंद का एलान किया है। भोजपुरी की पढ़ाई बंद होने से जिले में  चौतरफा विरोध हो रहा है। 

भोजपुर बंद में राजनीतिक दल, छात्र संगठन और कई भोजपुरी भाषी संगठन बंद में हिस्सा लेंगे। वहीं छात्र संगठन एनएसयूआई व छात्र समागम ने विश्वविद्यालय में भी विरोध प्रदर्शन व तालाबंदी का एलान किया है। 5 सितम्बर को विश्वविद्यालय में शिक्षक दिवस का कार्यक्रम है। इसके बावजूद छात्र संगठन विरोध प्रदर्शन करेंगे। हम पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता दानिश रिजवान, एनएसयूआई के श्रीधर तिवारी, अभिषेक द्विवेदी, छात्र समागम के कुमुद पटेल, भोजपुरी जनजागरण अभियान के राजेश भोजपुरिया, भोजपुरी जनमोर्चा के संयोजक प्रभात कुमार सिंह सहित भाजपा के नेताओं ने भी बंद में समर्थन का एलान किया गया है। 

गौरतलब हो कि विश्वविद्यालय में भोजपुरी की पढ़ाई बंद होने को लेकर लगातार आंदोलन हो रहा है। शनिवार को भी छात्र समागम के कार्यकर्ताओं ने विवि परिसर में हंगामा व आगजनी किया था। अब विवि में पीजी के साथ अंगीभूत कॉलेजों में स्नातक स्तर पर भी भोजपुरी की पढ़ाई शुरू करने की मांग उठ रही है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें