फोटो गैलरी

Hindi Newsनेपाल सीमाः आंदोलन में छात्र भी कूदे, मधेसियों ने स्कूल फूंका

नेपाल सीमाः आंदोलन में छात्र भी कूदे, मधेसियों ने स्कूल फूंका

नेपाल में मधेस आंदोलन चरम पर है। इस आंदोलन में अब छात्र भी कूद गए हैं। लहान में आंदोलनकारियों ने अनाज से लदे ट्रक को फूंक दिया। महोतरी  के सोनामाईथान में अज्ञात लोगों ने पेट्रोल बम से हमला कर एक...

नेपाल सीमाः आंदोलन में छात्र भी कूदे, मधेसियों ने स्कूल फूंका
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 29 Nov 2015 12:04 PM
ऐप पर पढ़ें

नेपाल में मधेस आंदोलन चरम पर है। इस आंदोलन में अब छात्र भी कूद गए हैं। लहान में आंदोलनकारियों ने अनाज से लदे ट्रक को फूंक दिया। महोतरी  के सोनामाईथान में अज्ञात लोगों ने पेट्रोल बम से हमला कर एक निजी स्कूल को जला दिया। वीरगंज में नेपाली कांग्रेस जिला कार्यसमिति पर्सा ने मधेस की मांग के समर्थन में रैली निकाली।  पुलिस की गोली से मारे गए मधेसियों की जगह-जगह शवयात्राएं भी निकाली गईं।

जनकपुरधाम के स्कूली छात्रों ने रैली निकाल मारे गए आंदोलनकारियों को श्रद्धाजंलि दी। रैली में शहर के 135 स्कूलों के लगभग 25 हजार छात्रों ने भाग लिया। वीरगंज के सभी स्कूल व कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने आंदोलन के समर्थन में विरोध रैली निकाली। वीरगंज में नेपाली कांग्रेस जिला कार्यसमिति पर्सा ने मधेस की मांग के समर्थन में दबाव रैली निकाली। संघीय समावेशी मधेसी गठबंधन ने नेपाली कांग्रेस का झंडा व बैनर जलाया। नेकां व संघीय समावेशी मधेसी गठबंधन के लोगों में झड़प के बाद वीरगंज में तनाव है। एहतियान इलाके की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

मधेस आंदोलन के विरोध में भारतीय दूतावास के वाहन में लगायी आग !
वीरगंज। मधेसी आंदोलन के खिलाफ माओवादी आगे आ गए हैं। ये लोग भारत पर आंदोलन को समर्थन का आरोप लगा रहे हैं। नेकपा माओवादी विप्लव गुट ने शनिवार को काठमांडू में भारतीय दूतावास के वाहन पर पेट्रोल बम से हमला कर आग लगा दी। हालांकि दूतावास ने इनकार किया है। अपने फेसबुक पेज पर दूतावास प्रशासन ने आग की वजह शॉर्ट सर्किट बताया है। विप्लव गुट ने रविवार को भारत के खिलाफ नेपाल बंद का एलान किया। उधर, नेकपा माओवादी वैद्य गुट ने शुक्रवार को भारतीय पीएम का पुतला फूंका।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें