फोटो गैलरी

Hindi Newsएनआईटी में खाली रह गई 1541 सीटें, एनआईटी पटना में 80 सीट खाली

एनआईटी में खाली रह गई 1541 सीटें, एनआईटी पटना में 80 सीट खाली

देशभर के 31 राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (एनआईटी) में 1541 सीटें खाली रह गई हैं। ये वैसी सीटे हैं, जहां सीटें एलॉट होने के बाद भी छात्रों ने एडमिशन नहीं लिया। चौथे राउंड की काउंसिलिंग में जोसा की...

एनआईटी में खाली रह गई 1541 सीटें, एनआईटी पटना में 80 सीट खाली
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 03 Aug 2015 10:17 PM
ऐप पर पढ़ें

देशभर के 31 राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (एनआईटी) में 1541 सीटें खाली रह गई हैं। ये वैसी सीटे हैं, जहां सीटें एलॉट होने के बाद भी छात्रों ने एडमिशन नहीं लिया। चौथे राउंड की काउंसिलिंग में जोसा की ओर से ये सीटें छात्रों को एलॉट तो कर दी गईं, लेकिन छात्र एडमिशन लेने नहीं पहुंचे।

एनआईटी पटना में 80 सीटें खाली रह गई हैं। यहां सभी ब्रांच मिलाकर कुल 645 सीटें हैं। अब यदि स्पॉट राउंड की काउंसिलिंग का आयोजन नहीं होगा, तो ये सीटें खाली रह जाएंगी। इसमें सिविल, इलेक्ट्रिकल जैसे कोर ब्रांच में भी कई सीटें खाली हैं। यदि स्पॉट राउंड का आयोजन होता है, तो इसका फायदा 1541 छात्रों को होगा जो कम रैंक होने की वजह से एडमिशन लेने से वंचित हो गए हैं।

ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (जोसा) ने स्पॉट राउंड कराने पर निर्णय के लिए सेंट्रल सीट एलोकेशन बोर्ड (सीसैब) को अधिकृत किया है। सीसैब के चेयरमैन और एनआईटी पटना के निदेशक प्रो. एके डे ने बताया कि पांच अगस्त की बैठक में स्पॉट राउंड पर फैसला होगा। बता दें कि देशभर के 31 एनआईटी में कुल सीटों की संख्या लगभग 20 हजार है।

अन्य संस्थानों में भी सीटें खाली
एनआईटी के साथ अन्य संस्थानों में भी सीटें खाली रह गई हैं। एनआईटी सहित देश के 18 ट्रिपल आईटी और 18 केंद्रीय पोषित तकनीकी संस्थान (जीएफटीआई) में तीन हजार से अधिक सीटें हैं। जोसा के अधिकारी ने बताया कि आईआईटी की सारी सीटें भर गई है। देशभर के 18 आईआईटी में सिर्फ 32 सीटें खाली हैं, वो भी प्रिपरेट्री कोर्स की। कोर ब्रांच की सीटें खाली नहीं हैं।

कॉलेज                कुल सीट    खाली
एनआईटी अगरतला             759        94
एनआईटी अरुणाचल प्र.            175        33
एनआईटी कालीकट            917        88
एनआईटी दिल्ली            166        70
एनआईटी दुर्गापुर            768        93
एनआईटी गोवा                90        15
एनआईटी हमीरपुर            683        61
एनआईटी सुरतकल            722        85
एनआईटी मेघालय             133        17
एनआईटी नागालैंड             41        09
एनआईटी पटना             645        80
एनआईटी पांडिचेरी            117        18
एनआईटी रायपुर            904        97
एनआईटी सिक्किम            123        31
एनआईटी आंध्र प्रदेश            461        67
एनआईटी जमशेदपुर            596        51
एनआईटी कुरुक्षेत्र            822        102
एनआईटी मणिपुर            152        26
एनआईटी मिजोरम            84        25
एनआईटी राउरकेला            811        121
एनआईटी सिलचर            621        63
एनआईटी श्रीनगर            580        79
एनआईटी त्रिचि             812        80
एनआईटी उत्तराखंड            271        70
एनआईटी वारंगल            739        66

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें