फोटो गैलरी

Hindi Newsसैप के 66 जवान हुए बर्खास्त

सैप के 66 जवान हुए बर्खास्त

पुलिस मुख्यालय ने हड़ताल के दौरान अनुशासनहीनता के आरोप में 66 सैप जवानों को बर्खास्त कर दिया है। मंगलवार को पुलिस मुख्यालय ने बर्खास्ती से संबंधित आदेश जारी कर दिया। पुलिस मुख्यालय के मुताबिक जिन सैप...

सैप के 66 जवान हुए बर्खास्त
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 30 Jun 2015 09:23 PM
ऐप पर पढ़ें

पुलिस मुख्यालय ने हड़ताल के दौरान अनुशासनहीनता के आरोप में 66 सैप जवानों को बर्खास्त कर दिया है। मंगलवार को पुलिस मुख्यालय ने बर्खास्ती से संबंधित आदेश जारी कर दिया।

पुलिस मुख्यालय के मुताबिक जिन सैप जवानों को बर्खास्त किया गया है उनमें मुजफ्फरपुर में तैनात 17, भागलपुर के 14, सीतामढ़ी के 11, छपरा के 7, सीवान के 7, शिवहर के 6 और बेगूसराय के 4 जवान हैं। सैप जवान 9 जून से मानदेय में वृद्धि समेत अन्य मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। इसी क्रम में 26 जून को सैप जवानों ने पटना में प्रदर्शन किया था। डाकबंगला चौराहे के पास जब पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस से हाथापाई की थी। इस घटना को पुलिस मुख्यालय ने गंभीरता से लिया था। इसी के बाद सैप जवानों को बर्खास्त करने की कार्रवाई शुरू की गई है।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें