फोटो गैलरी

Hindi Newsशार्प शूटर बाबू कुल्हाड़ी इशाकचक से गिरफ्तार

शार्प शूटर बाबू कुल्हाड़ी इशाकचक से गिरफ्तार

अंसारी गिरोह का शार्प शूटर रिजवान उर्फ बबुआ मियां उर्फ बाबू कुल्हाड़ी को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। तातारपुर पुलिस ने उसे इशाकचक, भीखनपुर स्थित घर से पकड़ा है। उससे पूछताछ की जा रही है। सुपारी...

शार्प शूटर बाबू कुल्हाड़ी इशाकचक से गिरफ्तार
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 09 Jan 2016 01:08 PM
ऐप पर पढ़ें

अंसारी गिरोह का शार्प शूटर रिजवान उर्फ बबुआ मियां उर्फ बाबू कुल्हाड़ी को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। तातारपुर पुलिस ने उसे इशाकचक, भीखनपुर स्थित घर से पकड़ा है। उससे पूछताछ की जा रही है। सुपारी लेकर हत्या करना बाबू कुल्हाड़ी का पेशा है। एक दर्जन कांडों में पुलिस को उसकी तलाश थी। तातारपुर इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि पुलिस नियमित जांच के लिए रिजवान के घर पहुंची थी। वहीं से उसे गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि बाबू कुल्हाड़ी ने पूछताछ में कई मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। उसपर दर्ज मामलों की जांच की जा रही है। फिलहाल उसे आर्म्स एक्ट के एक मामले में गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि बाबू कुल्हाड़ी पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था। उसकी गिरफ्तारी से कई लोगों ने राहत की सांस ली है।

व्यवसायी से मांगी थी रंगदारी: बाबू कुल्हाड़ी ने पिछले साल जनवरी में कूरियर व्यवसायी संतोष मुरारका से दस लाख रुपए रंगदारी मांगी थी। मार्च में उसने दस लाख रंगदारी की मांग दोहराई थी। पुलिस को तब से उसकी तलाश थी। बड़ी पोस्ट ऑफिस के पास पार्षद शाहिद खान पर हमले में भी उसका नाम आया था। रिजवान ने 2012 में निगम चुनाव के वक्त एक लड़के को कुल्हाड़ी से काट दिया था, जिसके बाद बाबू कुल्हाड़ी के नाम से वह कुख्यात हो गया। बाद में उसने कोलकाता में अपना ठिकाना बनाया। शहर में आपराधिक वारदात को अंजाम देकर कोलकाता भाग जाता था। भागलपुर पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए कोलकाता में भी छापेमारी कर चुकी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें