फोटो गैलरी

Hindi Newsसासाराम में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

सासाराम में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

शहर के गांधी नगर (भताड़ी) में काफी दिनों से चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ मंगलवार को पुलिस ने किया। इसकी शिकायत मोहल्ले के लोगों ने पुलिस से की थी। मंगलवार को जैसे ही पुलिस को सूचना मिली कि धंधेबाज...

सासाराम में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 01 Dec 2015 09:03 PM
ऐप पर पढ़ें

शहर के गांधी नगर (भताड़ी) में काफी दिनों से चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ मंगलवार को पुलिस ने किया। इसकी शिकायत मोहल्ले के लोगों ने पुलिस से की थी। मंगलवार को जैसे ही पुलिस को सूचना मिली कि धंधेबाज पहुंचे हैं और गलत काम में लिप्त हैं, पुलिस तत्काल पहुंची और उस घर को घेर लिया, जिसमें यह गैरकानूनी धंधा चल रहा था।

पुलिस ने धंधे में लिप्त सात पुरुष व छह महिलाओं को मौके से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार पुरुषों में एक गया और छह रोहतास जिले के निवासी हैं। पुलिस को धंधेबाजों की दो बाइक, मोबाइल, नकद व आपत्तिजनक सामग्री हाथ लगी है। जिस घर से धंधेबाजों की गिरफ्तारी हुई है, वह जिलाधिकारी आवास के पीछे है।

डीएसपी आलोक रंजन ने बताया कि जिस घर में यह गैरकानूनी धंधा चल रहा था वह उमा सिंह का है। उसे सील कर दिया गया है। गैराज का ताला नहीं टूटने की स्थिति में उसे भी सील करना पड़ा। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लोगों से पूछताछ की जा रही है। उक्त लोगों ने इस रैकेट को चलाने वाले पुरुष व महिलाओं के नाम का खुलासा किया है। उनकी निशानदेही पर संचालकों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

शहर की अन्य जगहों पर चल रहे ऐसे धंधे के खिलाफ भी अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि मॉडल थानाध्यक्ष मो. इरफान व दरिगांव थाने के प्रभारी थानाध्यक्ष शिवलाल किसकू, डेहरी महिला थानाध्यक्ष श्वेता स्वराज ने पुलिस बल के साथ छापेमारी कर यह कामयाबी हासिल की है।

इन्हें किया गया है गिरफ्तार
पुलिस ने गया के टेकारी स्थित अंदर किला मोहल्ला निवासी कुमार विकास, कोचस थाना क्षेत्र के परसियां निवासी प्रदीप कुमार, सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बड़का मोर निवासी नंजय कुमार, अमरा तालाब निवासी अजय साह, मुरादाबाद निवासी अब्दुल हक कुरैशी, बुधु कुरैशी, नटवार थाना क्षेत्र के सेमरा निवासी दीपक कुमार के अलावा छह महिलाओं को गिरफ्तार किया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें