फोटो गैलरी

Hindi Newsबाढ़ से बर्बाद हुईं ग्रामीण सड़कों की मरम्मत में लगेंगे 106 करोड़  

बाढ़ से बर्बाद हुईं ग्रामीण सड़कों की मरम्मत में लगेंगे 106 करोड़  

बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुई ग्रामीण सड़कों की मरम्मत में करीब 106 करोड़ रुपए लगेंगे। बाढ़ से राज्य में 1345 ग्रामीण सड़कें ध्वस्त हुई हैं।  सबसे ज्यादा क्षति भागलपुर, पटना व कटिहार जिलों में हुई...

बाढ़ से बर्बाद हुईं ग्रामीण सड़कों की मरम्मत में लगेंगे 106 करोड़  
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 11 Sep 2016 12:35 PM
ऐप पर पढ़ें

बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुई ग्रामीण सड़कों की मरम्मत में करीब 106 करोड़ रुपए लगेंगे। बाढ़ से राज्य में 1345 ग्रामीण सड़कें ध्वस्त हुई हैं। 

सबसे ज्यादा क्षति भागलपुर, पटना व कटिहार जिलों में हुई है। भागलपुर जिले में 217, कटिहार में 154, पूर्णिया में 136, पटना में 161, सारण में 101, वैशाली में 40, भोजपुर में 78, किशनगंज में 109, लखीसराय में 41, अररिया में 46, मुंगेर में 35 ग्रामीण सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं। हालांकि जिलों से पूरी रिपोर्ट आनी बाकी है। 

विभागीय अधिकारियों का कहना है कि क्षतिग्रस्त सड़कों की संख्या में इजाफा हो सकता है। कई ग्रामीण सड़कें तो बाढ़ में पूरी तरह बह गई हैं। कई सड़कें ऐसी थीं जो हाल में बनी थीं। इन सड़कों का निर्माण नए सिरे से करना होगा। ग्रामीण कार्य विभाग ने सभी जिलों से बाढ़ में क्षतिग्रस्त सड़कों की सूची मंगाई है। 

ग्रामीण कार्य विभाग ने सभी क्षतिग्रस्त सड़कों की जिलावार सूची आपदा प्रबंधन विभाग को सौंप दी है। अब केन्द्र सरकार पर निर्भर है कि वह मरम्मती के लिए कितनी राशि और कब स्वीकृत करती है। राशि मिलते ही मरम्मती का काम शुरू किया जाएगा। 

 

बाढ़ग्रस्त जिलों से क्षतिग्रस्त सड़कों की सूची आ गई है। उसे आपदा प्रबंधन विभाग के पास भेज दिया गया है। केन्द्र से राशि मिलने के बाद मरम्मती का काम शुरू होगा। 

शैलेश कुमार, मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें