फोटो गैलरी

Hindi Newsदशहरा मेले से लौट रहे सद्दाम को मारी गोली

दशहरा मेले से लौट रहे सद्दाम को मारी गोली

कटिहार- मनिहारी रेलखंड पर स्थित रेलवे फाटक के पास सोमवार को आधी रात बाद 1 बजे अज्ञात अपराधियों ने शरिफगंज के 22वर्षीय मो सद्दाम को गोली मार कर घायल कर दिया। घटना की जानकारी सहायक पुलिस को मंगलवार की...

दशहरा मेले से लौट रहे सद्दाम को मारी गोली
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 11 Oct 2016 10:52 AM
ऐप पर पढ़ें

कटिहार- मनिहारी रेलखंड पर स्थित रेलवे फाटक के पास सोमवार को आधी रात बाद 1 बजे अज्ञात अपराधियों ने शरिफगंज के 22वर्षीय मो सद्दाम को गोली मार कर घायल कर दिया। घटना की जानकारी सहायक पुलिस को मंगलवार की सुबह 6 बजे बाद मिली। घायल ने पुलिस को बताया है कि वह गौशाला निवसी उपेंद्र सिंह  के घर में रहता है। वह पिकअप वैन का चालक है। 

सोमवार की रात 9  बजे घर से दुर्गा पुजा का मेला देखने के लिए अकेले पैदल निकला था। मेला घूमकर रात 1 बजे पैदल ही घर लौट रहा था। रेलवे गुमती को पार ही किया था कि एक बाइक पर सवार  दो युवक उसके पास पहुंच कर सामने से रोक लिया। दोनों युवक का मुंह रुमाल से ढ़का हुआ था। बिना कुछ बोले दोनों अपरधियों ने उसका पैंट और शर्ट के जेब को सर्च करने लगा। रुपये नहीं मिलने पर दोनों जाने लगा। इस बीच उसने एक अपराधी को पीछे से धक्का देकर नीचे गिरा दिया। इसके बाद एक अपराधी ने एक गोली चला दी। गोली उसके दायां पैर में लगी। 

इसके बाद उसने मोबाइल से अपने पिता मो सहिद को फोन कर घटना की जानकारी दी। पिता जी और घर के अन्य लोगों ने उसे केएमसीएच में भर्ती कराया है। डॉक्टर के अनुसार गोली सद्दाम के पैर में ही फंसा हुआ है। गोली को ऑपरेशन कर बाहर निकाला जाएगा। घटना की सूचना पर पुलिस घायल का फर्द बयान दर्जकर कार्रवाई में जुट गई है। थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मामले की अनुसंधान किया जा रहा है । अपराधी जल्द ही गिरफ्तार होंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें