फोटो गैलरी

Hindi Newsकिसानों को मोबाइल पर मिलेगा आलू-प्याज का बाजार भाव 

किसानों को मोबाइल पर मिलेगा आलू-प्याज का बाजार भाव 

बिहार के किसान अब ठगे नहीं जाएंगे। उन्हें उनके उत्पाद को बेहतर कीमत मिल सकेगी। सरकार ऐसी व्यवस्था करने जा रही है कि हर किसान को उनके मोबाइल पर उत्पादों का स्थानीय और राष्ट्रीय बाजार भाव मिल जाएगा।...

किसानों को मोबाइल पर मिलेगा आलू-प्याज का बाजार भाव 
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 02 Aug 2016 09:23 PM
ऐप पर पढ़ें

बिहार के किसान अब ठगे नहीं जाएंगे। उन्हें उनके उत्पाद को बेहतर कीमत मिल सकेगी। सरकार ऐसी व्यवस्था करने जा रही है कि हर किसान को उनके मोबाइल पर उत्पादों का स्थानीय और राष्ट्रीय बाजार भाव मिल जाएगा।  

 कृषि उत्पादन आयुक्त विजय प्रकाश ने मंगलवार को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में योनजा को लांच किया। इसके लिए नेशनल कमोडिटी डेरिवेटिव्स एक्चेंज लिमिटेड (एनसीडीईएक्स) का सहयोग लिया गया है। 

वैशाली के पातेपुर से शुरुआत 

श्री प्रकाश ने कहा कि अभी यह सुविधा वैशाली जिले के पातेपुर प्रखंड के तीन सौ किसानों को मिलेगी। उन्हें आलू-प्याज का बाजार भाव रोज मोबाइल पर मिलेगा। आगे इसे दूसरे उत्पादों से भी जोड़ा जाएगा। बाद में इसे विभाग में निबंधित लगभग 15 लाख किसानों के मोबाइल से जोड़ा जाएगा। एक दूसरी व्यवस्था यह भी हो सकती है कि पूरी योजना को कृषि विश्वविद्यालयों से जोड़ दिया जाए। वहां किसान पहले से ही निबंधित रहते हैं। 

अधिक से अधिक किसान जुड़ेंगे 

उन्होंने कहा कि कृषि विभाग द्वारा बिहार एग्री ग्रोथ रिफार्म इंस्टीट्यूट (बागरी) कार्यक्रम चलाया जा रहा है। चार वर्षों तक राज्य के कृषि क्षेत्र में नीति निर्धारण, चालू कार्यक्रमों के संचालन, कृषक समूहों का गठन और उनके गुण संवर्धन तथा किसान उत्पादक संगठन के माध्यम से उत्पादन का लाभ पहुंचाने का कार्यक्रम इसमें शामिल है। उसी के तहत यह नई व्यवस्था की गई है। इससे अधिक से अधिक किसानों को जोड़ने की सरकार पहल कर रही है। इस अवसर पर दूसरे विभागीय पदाधिकारी भी थे।

 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें