फोटो गैलरी

Hindi Newsबिहारः पांच दिसंबर से शुरू होगी धान खरीद, किसान परेशान

बिहारः पांच दिसंबर से शुरू होगी धान खरीद, किसान परेशान

राज्य में धान की खरीद पांच दिसंबर से होगी। सहकारिता मंत्री आलोक मेहता ने यह जानकारी मंगलवार को दी। दूसरी ओर अब तक जिलों में क्रय केन्द्र नहीं खुलने से किसानों में असमंजस की स्थिति है। राज्य में अब...

बिहारः पांच दिसंबर से शुरू होगी धान खरीद, किसान परेशान
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 01 Dec 2015 06:20 PM
ऐप पर पढ़ें

राज्य में धान की खरीद पांच दिसंबर से होगी। सहकारिता मंत्री आलोक मेहता ने यह जानकारी मंगलवार को दी। दूसरी ओर अब तक जिलों में क्रय केन्द्र नहीं खुलने से किसानों में असमंजस की स्थिति है।

राज्य में अब तक करीब 35 से 40 प्रतिशत धान की कटनी हो चुकी है। हर साल 15 नवंबर से खरीद शुरू हो जाती है। चुनाव के बाद नई सरकार ने भी 25 नवंबर से ही धान खरीद की घोषणा की थी, लेकिन जिलों को कोई आदेश नहीं जारी हो सका। जबकि किसान सरकारी खरीद की प्रतीक्षा में बैठे हैं। उन्हें रबी फसल की बुआई के लिए भी पैसों की भी जरूरत है। किसान खलिहान में धान इकट्ठा कर सरकारी खरीद का इंतजार कर रहे हैं।

इस स्थिति का फायदा उठाते हुए बिचौलिए भी सक्रिय हो गए हैं। सरकारी खरीद 1410 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होनी है। इसके आलावा 300 रुपए प्रति क्विंटल बोनस देने की भी बात है। लेकिन बिचौलिए 900 से 950 रुपए में ही खरीद करना चाह रहे हैं। जबकि मुख्यमंत्री ने एक सप्ताह पूर्व ही सभी जिलों में तुरंत खरीद शुरू करने का निर्देश दिया था।

सूत्रों के मुताबिक किसानों का डाटा बेस तैयार नहीं होने के कारण ही खरीद शुरू नहीं हो पा रही है। सहकारिता विभाग और पैक्सों के स्तर से काफी काम बाकी है। जिन किसानों के नाम डाटा बेस में होंगे, केवल उनसे ही खरीद होगी। अधिकतर जिलों में यह डाटा बेस आधा-अधूरा ही है। इधर, बारिश की आशंका से किसानों की परेशानी बढ़ रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें