फोटो गैलरी

Hindi Newsऊपर-नीचे चलेगी मेट्रो बीच में दौड़ेंगे वाहन

ऊपर-नीचे चलेगी मेट्रो बीच में दौड़ेंगे वाहन

ऊपर और नीचे से मेट्रो रेल दौड़ेगी। बीच में केबल के सहारे लटकते पुल पर सरपट वाहन दौड़ेंगे। यह नजारा होगा पटना स्टेशन के सामने नेहरू गोलंबर के पास, जो राजधानी को विदेशी लुक देगा। मेट्रो रेल चलाने की...

ऊपर-नीचे चलेगी मेट्रो बीच में दौड़ेंगे वाहन
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 17 Feb 2016 08:44 AM
ऐप पर पढ़ें

ऊपर और नीचे से मेट्रो रेल दौड़ेगी। बीच में केबल के सहारे लटकते पुल पर सरपट वाहन दौड़ेंगे। यह नजारा होगा पटना स्टेशन के सामने नेहरू गोलंबर के पास, जो राजधानी को विदेशी लुक देगा। मेट्रो रेल चलाने की योजना शुरू होते ही चिरैयाटांड़ पुल के स्टेशन रोड आर्म की डिजायन बदल गई।

डिजायन बदलने के कारण चिरैयाटांड़ पुल के स्टेशन रोड आर्म का काम पूरा होने की अवधि चार माह बढ़ा दी गई। अब यह पुल अप्रैल की जगह अगस्त में जनता के लिए खुलेगा। चिरैयाटांड़ पुल को मीठापुर पुल से जोड़ने वाले इस भाग पर अब स्टेशन के सामने 70 मीटर में कोई पिलर नहीं होगा। उस जगह पर पुल केबल के सहारे लटकेगा। यह बदलाव मेट्रो रेल चलाने की योजना के कारण किया गया है। यही कारण है कि नेहरू गोलंबर के पास चार महीने से काम बंद था। मेट्रो बनाने वाली एजेंसी ने पहले नीचे 70 मीटर की जगह मांगी। बाद में उसने ऊपर से भी मेट्रो की एक लाइन दौड़ाने का फैसला किया। डिजायन को फाइनल टच दे दिया गया है और अब उसी लिहाज से काम शुरू किया गया है।  

सरकार ने पुल को दिया था नया रूप: राज्य सरकार ने चिरैयाटांड़ पुल को नया रूप दिया था। उसी समय यह कल्पना कर ली गई थी कि इस पुल के चारो आर्म को फ्लाईओवरों से जोड़ा जाएगा। यही कारण है कि पुल पर आने और जाने के लिए अलग-अलग लेन बने हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें