फोटो गैलरी

Hindi Newsबिहार: लालू प्रसाद यादव बोले, बिना दहेज करेंगे दोनों मंत्री बेटों की शादी

बिहार: लालू प्रसाद यादव बोले, बिना दहेज करेंगे दोनों मंत्री बेटों की शादी

चम्पारण सत्याग्रह शताब्दी वर्ष के अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिना दहेज के शादी की अपील क्या की राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने उस पर अमल भी शुरू कर दिया। लालू प्रसाद ने कहा कि वह दोनों मंत्री...

बिहार: लालू प्रसाद यादव बोले, बिना दहेज करेंगे दोनों मंत्री बेटों की शादी
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 16 Apr 2017 09:53 PM
ऐप पर पढ़ें

चम्पारण सत्याग्रह शताब्दी वर्ष के अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिना दहेज के शादी की अपील क्या की राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने उस पर अमल भी शुरू कर दिया।

लालू प्रसाद ने कहा कि वह दोनों मंत्री पुत्रों तेजस्वी प्रसाद यादव और तेजप्रताप यादव की शादी बिना दहेज के करेंगे। उन्होंने भाजपा नेता सुशील मोदी पर यादव विरोधी होने का भी आरोप लगाया। साथ ही कहा कि मोदी के शिष्य उनके इशारे पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नित्यांनद राय पर लगातार हमला कर रहे हैं। ऐसा इसलिए कि नित्यानंद यादव हैं। 

बड़े पुत्र और स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप के जन्मदिन पर रविवार को प्रसाद ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सुशील मोदी को प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नित्यानंद राय पच नहीं रहे हैं। हाल में पूर्व महामंत्री सुधीर शर्मा के बगावती तेवर की भी उन्होंने चर्चा की और कहा कि यह सब मोदी के उकसावे पर हो रहा है। दरअसल भाजपा ने यादवों पर कभी भरोसा किया ही नहीं। उन्होंने मोदी द्वारा उनके पुत्रों पर लगाए गए आरोपों को भी खारिज करते हुए कहा कि मेरे दोनों पुत्र बेदाग हैं। तेजप्रताप को जन्मदिन पर आशीष देते हुए कहा कि वह धर्मिक प्रवृति का लड़का है। उसमें छल-प्रपंच नहीं है। 

पुत्रों की शादी के बारे में उन्होंने कहा कि बिना दहेज की शादी करने के साथ आर्थिक रूप से कमजोर परिवार में भी उन्हें शादी करने से परहेज नहीं है। ऐसे परिवार को वह खुद मदद करेंगे। लेकिन उनकी बहू ऐसी होनी चाहिए कि वह पूरे परिवार के साथ रिश्तेदारों को भी लेकर चले। 

पति ने पत्नी को मोबाइल पर मैसेज भेजा- तलाक...तलाक...तलाक

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें