फोटो गैलरी

Hindi Newsबिहार: कांवरियों से भरी बस पेड़ से टकरायी, एक मरा-26 घायल

बिहार: कांवरियों से भरी बस पेड़ से टकरायी, एक मरा-26 घायल

रांची से भागलपुर जा रही कांवरियों से भरी बस कटोरिया और बांका के बीच पेड़ से टकरा गई जिसमें एक बुजुर्ग कांवरिए की मौत हो गई और 26 कावरिये घायल हो गए। घायल कांवरिये बांका, बोकारो, धनबाद और रांची के...

बिहार: कांवरियों से भरी बस पेड़ से टकरायी, एक मरा-26 घायल
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 10 Aug 2016 01:24 PM
ऐप पर पढ़ें

रांची से भागलपुर जा रही कांवरियों से भरी बस कटोरिया और बांका के बीच पेड़ से टकरा गई जिसमें एक बुजुर्ग कांवरिए की मौत हो गई और 26 कावरिये घायल हो गए। घायल कांवरिये बांका, बोकारो, धनबाद और रांची के बताए जा रहे हैं। मृत बुजुर्ग व्यक्ति की पहचान नहीं हो पायी है। छह गंभीर रूप से घायल लोगों को भागलपुर मेडिकल कालेज अस्पताल भेजा गया है।

यह हादसा कटोरिया क्षेत्र के सिगुलिया मोड़ के पास तड़के 4.00 बजे हुई। कांवरियों की बस शीशम के पेड़ से टकरा गई। माना जा रहा कि ड्राइवर को झपकी आ गई थी जिसकी वजह से बस सीधे पेड़ में जा टकरायी। पवन बस सर्विस की यह नियमित बस सेवा थी जो रोज रांची से भागलपुर से जाती है। कई कांवरिया बाबाधाम से पूजा करके लौट रहे थे और कुछ एसे भी रहे जो सुल्तानगंज कांवर उठाने जा रहे थे। हादसे के बाद घटनास्थल पर कोहराम मच गया। दो एंबुलेंस बुलाकर सभी घायलों को बांका सदर स्पताल भेजा गया। ड्राइवर स्टीयरिंग के बीच में फंस गया था उसे गंभीर हालत में बड़ी मुश्किल से निकाला जा सका।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें